कानपुर में फर्जी पुलिसकर्मी बन रौब दिखा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस युवक को पकड़कर थाने में ले आई और उससे पूछताछ कर रही है. मामला ककवन थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चेकिंग कर रहा था. तभी लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पीआरवी को सूचना दी. मौके पर पहुंची पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने युवक से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई. पकड़े गए युवक के पास से स्कूटी, 5 सौ और दो हजार के चूरन वाले नकली नोट, दो आधार कार्ड बरामद हुए. पुलिस के अधिकारी युवक से विस्तार में पूछताछ में जुटे हैं.from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/3mTtlvH
No comments:
Post a Comment