लॉकडाउन के दौरान घर में लंबा समय बिताने के बाद अब लोगों ने एक बार फिर रेस्टोरेंट की ओर रूख करना शुरू किया है। इन दिनों ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जहां कस्टमर की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक दिल्ली का लाउंज कम फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट ड्रेगनफ्लॉय एक्सपीरियंस भी शामिल है।
इस रेस्टोरेंट की शुरुआत लोकप्रिय रेस्टोरराइटर प्रियांक सुखीजा ने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ मिलकर की है। फिलहाल कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में आने वाले कस्टमर के लिए प्रायवेट पॉड्स बनाए हैं। प्रियांक चाहते हैं कि यहां आने वाले लोग पूरी सुरक्षा के साथ खाने का मजा ले सकें।
ये पॉड्स ऊपर से खुले हुए हैं। इसे चारों ओर एक्रिलिक दीवारों से कवर किया गया है। यहां 8-10 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसे देखकर कोरोना काल में बनने वाले रेस्टोरेंट के इंटीरियर का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां अन्य रेस्टोरेंट की तरह टेम्परेचर चेक और सैनिटाइजेशन का भी पूरा इंतजाम किया गया है।
प्रियांक का लेटेस्ट रेस्टोरेंट मॉडल एम्सटर्डम के एक रेस्टोरेंट से प्रेरित है। प्रियांक और उसकी टीम को अपने रेस्टोरेंट में यह बदलाव करने में डेढ़ महीने का समय लगा। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में 10 इसी तरह के पॉड्स बनवाए। उसके बाद खुली जगह में ओपन एयर टेबल का इंतजाम किया। यहां आने वाले कस्टमर की हर सीटिंग के बाद इन पॉड्स को सैनिटाइज भी किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343Ma83
No comments:
Post a Comment