Sunday, October 11, 2020

स्विट्जरलैंड की एक युवा टीचर यास्मीन चार्लोट 20 साल से पहन रही हैं सिर्फ पिंक कलर, पति की मदद से अपने घर को बनाया पिंक पैराडाइज

यदि आप सक्षम हैं तो अपने शौक पूरे करने के कारण दुनिया की नजरों में सबसे अलग दिखते हैं। स्विट्जरलैंड की एक युवा टीचर का फेवरेट कलर पिंक है। वे पिंक के अलावा दूसरे कलर के कपड़े नहीं पहनतीं। उनके स्टूडेंट उन्हें ‘मिस पिंक’ बुलाते हैं। वे इंटरनेट पर सेलिब्रिटी बनी हुई हैं।

कपड़े, शूज, पेन यानी पूरे घर का हर सामान पिंक है। 32 वर्ष की यास्मीन चार्लोट का कहना है कि दुनिया में वे अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जो एक ही रंग पसंद करती हैं। कुछ महिलाएं दुनिया में विशेष रंग के कारण ही फेमस हुई हैं। जैसे कि लॉस एंजिल्स की मिस सनशाइन नाम से फेमस एला लंदन को यलो कलर पसंद था।

न्यूयॉर्क की एलिजाबेथ ईटन रोजेंथल तो ग्रीन लेडी के नाम से मशहूर हुईं, उन्होंने बाल और पलकें तक ग्रीन कर रखी थीं। ऐसे ही बोस्निया के छोटे से शहर ब्रेग्ज की 67 वर्षीय जोरिका रेबर्निक ने जीवन भर रेड कपड़े ही पहने।

जब यास्मीन 12 वर्ष की थी, तब मां ने गुलाबी कार्डिगन और कुछ पतलून खरीदीं। 13वें वर्ष में पिंक कलर और भाने लगा। उम्र बढ़ने के साथ पिंक के प्रति दीवानगी बढ़ी। 16 की हुई तो पिंक का कलेक्शन शुरू कर दिया। जब मंगेतर के साथ रहने लगीं तो उसे भी यास्मीन के पिंकी होने से ऐतराज नहीं था। कुल मिलाकर वह 20 साल से पिंक कलर पहन रही हैं।

अपने मंगेतर से शादी के बाद उनका पिंक कलेक्शन तेजी से बढ़ा। 2019 में यास्मीन ने खुद का फ्लैट खरीदा और पति के साथ अपना गुलाबी स्वर्ग बनाया। इस स्वर्ग में दीवारें, पर्दे, फर्नीचर, होम डेकोरेशन आइटम्स, बेडरूम, तौलिए, क्रॉकरी, कालीन से लेकर घर की हर चीज पिंक है।

टीचर बनने से पहले यास्मीन ड्रेसमेकर रह चुकी हैं। कुछ कपड़े खुद ने डिजाइन किए, ज्यादातर ऑनलाइन खरीदे। उनकी तीन बड़ी आलमारियां पिंक शेड्स वाली ड्रेसेस से भरी हैं। उन्हें जब किसी गमी में जाना हो तो उसके अनुसार वे कपड़े उधार ले लेती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yasmin Charlotte, a young teacher from Switzerland, has been wearing only pink color for 20 years, Pink Paradise with the help of her husband


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lrBbey

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...