Thursday, October 22, 2020

26 साल की लैटी ने 14 बच्चों को गोद लिया, किसी के लिए बनीं मां तो किसी के लिए निभाया बड़ी बहन का फर्ज

महज 26 साल की लैटी मैकमास्टर अब 14 बच्चों की मां हैं। इंग्लैंड की लैटी ने तंजानिया के इन 14 बच्चों को अधिकारिक रूप से गोद लिया है। लैटी 18 साल की उम्र में तंजानिया आईं थीं, तब से यहीं बस गईं हैं। अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद लैटी ने खाली समय का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा। वह बैग पैक करके अफ्रीकाई देश तंजानिया आ गईं। यहां की स्थिति के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर काफी रिसर्च की थी। वह एक महीने के लिए तंजानिया आईं थीं, लेकिन यहां के हालात देखकर वह काफी भावुक हो गईं।

उन्होंने देखा कि हजारों बच्चे अपना जीवन सड़कों पर गुजारते हैं। इनमें से कई बच्चे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के शिकार हैं। इसके बाद लैटी ने यहीं बसने का फैसला किया। महज 18 साल की उम्र में लैटी के इस निर्णय ने जाहिर तौर पर उनके माता-पिता को चिंता में डाल दिया। वह उस अनाथालाय में तीन साल तक रुकीं।

तीन साल बाद कुछ कारणों से उस अनाथालय को बंद करने की नौबत आ गई। उसके बाद लैटी ने वहां के 9 बच्चों को गोद ले लिया। तंजानिया में रहकर वह 14 बच्चों के साथ अनाथालय चला रही हैं। लैटी ने इसके लिए एक चैरिटी संस्था बनाई है। इंग्लैंड में वह इसके लिए चैरिटी इकट्‌ठी करती हैं। लैटी कहती हैं कि इन 14 बच्चों में कुछ के लिए वह मां की तरह हैं तो कुछ के लिए बड़ी बहन की तरह।

उन्होंने तंजानिया में रहकर यहां की स्थानीय भाषा स्वाहिली भी सीख ली है। उन्होंने इन बच्चों से वादा किया है कि वह उन्हें अच्छी शिक्षा देंगी और बेहतर जिंदगी की नींव रखने में मदद करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26-year-old Lattie adopted 14 children, made a mother for someone and took care of her elder sister for someone


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dUEtnZ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...