Monday, October 19, 2020

खाना खाते समय मास्क हटाने की जरूरत नहीं, कोलकाता का रेस्तरां अपने ग्राहकों को मुफ्ट बांट रहा जिप वाला मास्क; सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

अनलॉक के बाद धीरे-धीरे रेस्तरां और फूड कैफे में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। शॉप ओनर संक्रमण रोकने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी एक उदाहरण है जिप वाला मास्क। कोलकाता में एक रेस्तरां अपने ग्राहकों को ऐसे मास्क दे रहा है जिसमें जिप लगी हुई है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

खाना खाते समय मास्क नहीं हटाना पड़ता
जिप मास्क की खासियत है कि खाना खाते समय भी आपको इसे नहीं हटाना पड़ता। खाना खाने के लिए बस आपको जिप ओपन करना पड़ता है। खाना खाने के बाद जिप बंद कर दीजिए। यह मास्क रेस्तरां में आने वाले कस्टमर को मुफ्त दिया जा रहा है।

संक्रमण से सुरक्षा रखने की पहल
रेस्तरां के मालिक सोमोश्री सेन गुप्ता का कहना है, बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के हम ग्राहकों को जिप मास्क उपलब्ध करा रहे हैं। यह कम्प्लसरी नहीं है, अगर वो इसे नहीं लगाना चाहते हैं तो मना कर सकते हैं। संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए इसे तैयार किया गया है।

रेस्तरां के मालिक सोमोश्री सेन के मुताबिक, लोगों को यह मास्क काफी पसंद आ रहा है। सुरक्षा और खाना खाने, दोनों तरह से यह फायदेमंद है।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
जिप मास्क को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है, यह मास्क कोरोना से बचाने में काम नहीं आएगा क्योंकि इसे इस्तेमाल करने में WHO की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। एक अन्य यूजर्स का कहना है, मास्क हटाएं या जिप खोलें एक ही बात है। संक्रमण का खतरा बरकरार रहता है।

## ## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus In West Bengal Kolkata; Restaurant Providing ZIP COVID Mask To Its Customers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kbINkV

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...