Thursday, October 1, 2020

कोरोना को हवा में पकड़ने वाली डिवाइस 'बायोक्लाउड' बनाई गई, क्लासरूम से लेकर ऑफिस तक के कमरों में वायरस की हो सकेगी जांच

हवा में कोरोना के कण मौजूद हो सकते हैं, रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है। इसलिए ऐसी डिवाइस तैयार की गई है जो बताएगी कि हवा में कोरोना के कण मौजूद हैं या नहीं। इस डिवाइस कनाडा की कंट्रोल एनर्जी कॉर्प ने तैयार किया है और नाम रखा 'बायोक्लाउड'। यह कम्पनी एयर क्वालिटी और मॉनिटरिंग इक्विपमेंट तैयार करने के लिए जानी जाती है।

महामारी की दस्तक के साथ तैयारी शुरू हुई
कनाडाई कम्पनी कंट्रोल एनर्जी कॉर्प ने महामारी की शुरुआत से ही इस डिवाइस को बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए कम्पनी ने कनाडा की ही दो लैब में पहले वायरस पर रिसर्च की। इसके बाद बायोक्लाउड डिवाइस तैयार की।

हवा को अंदर खींचकर जांच करती है डिवाइस
जिस जगह की हवा को जांचना है वहां इस डिवाइस को ले जाया जाता है। डिवाइस हवा को अंदर खींचती है और उसकी जांच करती है। रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर वहां के लोगों की जांच की जाती है। इसका इस्तेमाल ऑफिस, क्लासरूम और मॉल जैसी जगहों में किया जा सकता है, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

वैज्ञानिकों ने भी मुहर लगाई
इस डिवाइस की टेस्टिंग कनाडा के वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजिस्ट प्रो. डेविड हेनरिक्स ने की है। टेस्टिंग में हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे बाजार में लाने की तैयारी चल रही है। एक डिवाइस की कीमत 8.8 रुपए बताई गई है।

हर महीने 20 हजार डिवाइस बनाने की क्षमता
कम्पनी का दावा है कि उसे दुनियाभर से इसके ऑर्डर मिल रहे हैं। कम्पनी हर महीने ऐसी 20 हजार डिवाइस तैयार कर सकती है। इस नई डिवाइस से उम्मीद की जा रही है कि कोरोना के संक्रमण का खतरा कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BioCloud sensor to detect COVID-19 in the air


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sch5IG

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...