Saturday, October 17, 2020

पालतू शेर के साथ घूमते हुए दिखी बच्ची, ये नजारा गाड़ी में बैठे एक ड्राइवर ने देखकर कहा - देखो एक ऐसा शहर भी है जहां टाइगर के साथ बच्चे सड़कों पर नजर आते हैं

शेर का नाम सुनते ही बच्चे तो बच्चे बल्कि बड़े भी डर जाते हैं। लेकिन मैक्सिको की एक बच्ची का वीडिया इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़की अपने पालतू टाइगर को घूमाते हुए दिख रही है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सिको के गोसाव शहर की धुल भरी सड़क पर टाइगर के पैरों के निशान मिले।

यह लड़की टाइगर के साथ बहुत खुश दिख रही है। लड़की के साथ टाइगर बहुत शांत है और आराम से घूमता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में एक ड्राइवर अपनी गाड़ी से बच्ची के पास आते हुए दिख रहा है। वह कह रहा है- देखो, गोसाव में लोग टाइगर के साथ घुमते हुए नजर आते हैं। यह आदमी उस लड़की के पास पहुंचा और उसने लड़की से उसके पिता के बारे में पूछा। इस दौरान उसने अपने कैमरे के एंगल को चेंज किया ताकि लड़की के साथ शेर का क्लियर फोटो ले सकें।

ड्राइवर ने ये भी बताया कि शेर का बच्चा किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को नुकसान पहुंचाने वाले इस तरह के जानवरों को कैद में रखना चाहिए।

वहीं कई लोगों को ये वीडियो इंटरेस्टिंग लग रहा है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि अथॉरिटीज द्वारा इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई न करने की वजह से ही ऐसी घटनाएं होती हैं। इसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A girl seen walking with a pet lion, a driver sitting in the carriage carriage said - look, there is also a city where children with tiger are seen on the streets


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FHVpBC

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...