नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां के हर स्वरूप के लिए इन ख़ास चीज़ों को प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं।
1. घी का प्रसाद
नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे आरोग्य लाभ की प्राप्ति होती है।

2. शक्कर का भोग
दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को पूजा जाता है। मातारानी को शक्कर या मिश्री का भोग लगाया जाता है।
3. दूध अर्पित करें
तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता को दूध के बने पकवानों का भोग पंसद है। प्रसाद में दूध या उससे बनी चीज़ें अर्पित करें।

4. मां के लिए मालपुआ
चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मालपुए का भोग लगाएं।
5. केले का भोग
नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन को पंचमी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं।

6. मीठा शहद
नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी का पूजन होता है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन माता उनके लिए शहद का प्रसाद बनाएं।
7. मां के लिए गुड़
सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गुड़ या गुड़ से निर्मित चीज़ों का भोग अर्पित करना चाहिए।
8. भोग में नारियल
आठवां दिन महागौरी का होता है। महागौरी को नारियल का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
9. प्रसाद में तिल
नवरात्र के आखिरी दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन देवी को तिल का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि इससे परिवार को सुख-शांति मिलती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dHCN0Q
No comments:
Post a Comment