Monday, October 19, 2020

हार्ट अटैक का खतरा और ब्लड प्रेशर घटाती है किशमिश, आयरन की कमी दूर करने और चमकदार स्किन के लिए किशमिश को भिगोकर खाएं

किशमिश एक ऐसा ड्राय फ्रूट है जिसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर खाएंगे तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह स्किन की चमक को बढ़ाती है और खून में आयरन की कमी को भी दूर रखती है। जानिए रोजाना किशमिश का पानी पीने के फायदे...

जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं
शरीर में अक्सर हानिकारक टॉक्सिंस यानी जहरीले तत्व बन जाते हैं जो कमजोरी बढ़ाते हैं। ऐसे में खाली पेट किशमिश का पानी शरीर की गंदगी दूर करता है। सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस दूर होते हैं। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पेट की गंदगी को बाहर निकालने में आपकी मदद करते हैं।

त्वचा चमकेगी और मुंहासों का खतरा कम होगा
बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ किशमिश का पानी चेहरे पर भी चमक लाता है। यह पिंपल्स से बचाने में आपकी मदद करता है। इस पानी से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है जिसके चलते चेहरे पर निखार आने लगता है और स्किन का ग्लो बढ़ता है।

हार्ट अटैक से बचाव
इन दिनों तनाव के कारण कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में किशमिश का पानी फायदेमंद है। इसे रोजाना पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी घटती है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाने का काम करती है।

खून एनीमिया और आयरन की होगी दूर
जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है, उन्हें किशमिश का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद आयरन की अधिक मात्रा से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। इसके अलावा यह डाइजेशन बेहतर करने में भी आपकी मदद करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raisins reduce the risk of heart attack and blood pressure, soak raisins for iron deficiency and bright skin.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jaiwlR

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...