जान बचाने वाला भगवान से कम नहीं होता. ऐसा ही एक मामला हैदराबाद की सड़कों पर देखने को मिला. जाम में फंसी एक ऐंबुलेंस को देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तत्काल एक्शन में आया. ऐंबुलेंस का चालक काफी समय से निकलने के लिए प्रयास कर रहा था. लेकिन जाम के कारण नहीं निकल पा रहा था. तभी इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर ऐंबुलेंस पर पड़ी और ये आखिरी सांस गिन रहे मरीज के लिए रास्ता क्लियर कराने के लिए सड़क पर 2 KM तक दौड़ा पड़ा. इस पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हर कोई इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहा है.from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/3mVPUPA
No comments:
Post a Comment