Tuesday, November 3, 2020

नई-नवेली दुल्हनों के लिए करवा चौथ पर पहने जाने वाले 5 आउटफिट्स, ट्रेडिशनल लुक के लिए पहनें शरारा या बनारसी साड़ी में छा जाएं

करवा चौथ पर पहने जाने वाले ट्रेडिशनल आउटफिट्स उन ब्राइड्स की पहली पसंद हैं जिनकी कुछ ही दिनों पहले शादी हुई है। मार्केट में एथनिक वियर के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से जो चाहें वो चुन सकती हैं। इसे मैचिंग एसेसरीज के साथ टीम अप करके आज की रात करें चांद का दीदार।

रेड साड़ी
नई दुल्हन करवा चौथ पर लाल साड़ी पहनकर छा सकती है। अगर आप चाहे तो साड़ी में मोनोटोन ट्रेंड फॉलो कर सकती हैं। इस वक्त याद रखें कि आपकी साड़ी और ब्लाउज़ एक ही रंग या प्रिंट के हों। अगर आप थोड़ी वैरायटी चाहती हैं तो अलग-अलग शेड्स की साड़ी और ब्लाउज़ भी साथ में पेयर कर सकती हैं। वैरायटी के लिए ब्लाउज़ के डिज़ाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आजकल एक ही कलर में दो अलग-अलग टेक्सचर के फैब्रिक्स में साड़ी और ब्लाउज़ का भी ट्रेंड है। ये भी दिखने में काफी अच्छा लगता है।

कुर्ता विद पलाजो
मोनोटोन ट्रेंड में रेड शॉर्ट कुर्ते के साथ मैच करता हुआ पलाजो पसंद किया जाता है। आप चाहें तो अपने सूट के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक ही कलर के अलग-अलग शेड्स भी चुन सकती हैं। थोड़ा और रिच लुक चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी या वर्क वाला कुर्ता आपके लिए उपयुक्त है। इसके साथ कंट्रास्ट दुपट्‌टे भी अच्छे लगते हैं।

गरारा विद कुर्ता
एथनिक लुक के लिए लॉन्ग कुर्ते के साथ गरारा पहनें। आप चाहें तो लाइट कलर के डिजाइनर कुर्ते के साथ डार्क कलर के गरारे का कॉम्बिनेशन ट्राय करें। इस ड्रेस को लॉन्ग जैकेट के साथ भी पहन सकती हैं। आप चाहें तो एथनिक वियर के अन्य विकल्प जैसे लहंगा भी पहन सकती हैं।

फ्लोरल लहंगा
फूलों से सजे लहंगे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही लुक के लिए परफेक्ट हैं। लाइट से लेकर कॉन्ट्रास्ट कलर की एम्ब्रॉयडरी, सीक्विंस और अलग-अलग प्रिंट्स वाले लहंगे को कंट्रास्ट दूपट्‌टे के साथ भी पहन सकती हैं। अपने दूपट्‌टे को पिनअप करना न भूलें ताकि आपको ज्यादा संभालने की जरूरत न पड़े। आजकल मल्टीकलर लहंगे के भी कई विकल्प मौजूद हैं। दिवाली में यह लुक टीनएज गर्ल्स पर खूब फबता है।

ट्राय करें पेप्लम स्टाइल
पेप्लम स्लीव्स वाले हैवी लॉन्ग कुर्ते आपके लिए बेस्ट हैं। ये आपके कर्व्स को डिफाइन करते हैं साथ ही पीयर शेप बॉडी के लिए भी बेस्ट हैं। आप पेप्लम टॉप के साथ हाई वेस्ट पैंट पहन सकती हैं। इसी तरह पेप्लम को कुर्ता के निचले हिस्से में भी सजाया जा सकता है। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। पेप्लम स्लीव्स पर किया गया एप्लीक वर्क भी अच्छा लगता है। इसे बॉटम के कलर से मैच करके पहन सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 outfits worn on karva chauth for new-age brides, wear sharara or Banarasi saree for a traditional look


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I3r2WQ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...