Wednesday, November 4, 2020

सिलेंडर से भरे ट्रक के पलटने से लगी भीषण आग, देखिए वीडियो

रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ में मंगलवार की देर शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया जब सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई. स्थानीय लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इस दौरान तकरीबन 5 घंटों तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में जाम लगा रहा तब पुलिस की टीम ने दोनों तरफ से लगे जाम को डाइवर्ट किया तथा फायर ब्रिगेड की तकरीबन 10 गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास जारी रखा. जिसके बाद तकरीबन 10 घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद सुबह 4:00 बजे आग पर काबू पाया. पुलिस तथा दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के पश्चात राहत की सांस ली.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/3mUvIOb

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...