गेंदा फूल गुणों का खान है बासुदेव प्रसाद इटखोरी ,सबद सूत्र -गेंदा (Merigold) एक खूबसूरत फूल होता है जो कि पीले, नारंगी, हल्के पीले आदि कई रंगों में पाया जाता है। गेंदे का उपयोग भारतीय घरों में अक्सर पूजा-माला बनाने, सजावट की सामग्री के रुप में किया जाता है। लेकिन गेंदा शरीर के लिए एक शक्तिशाली हर्ब के रुप में काम करता है। गेंदे के फूल के फायदे स्वास्थ्य के लिए अनेक है इसमें जीवाणुरोधी, सूजनरोधी, कवक रोधी, विषाणुरोधी और एंटी-सेप्टीक गुण पाए जाते हैं। गेंदे में घावों को ठीक करने के लिए आवश्यक गुण होते हैं इसलिए गेंदा का उपयोग दवा के रुप में किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम विस्तृत ढ़ंग से गेंदेके फूल के स्वास्थ्य के लिए उपयोग, गेंदे के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
गेंदे का क्य फायदा है
*एंटी-बैक्टीरियल
गुणवनस्पति अनुसंधान से पता चलता है कि गेंदे के फूल (कैलेंडुला मैरीगोल्ड) में कई सक्रिय घटक होते हैं जिनमें विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट और वाष्पशील तेल शामिल होते हैं। ये फूलों के उज्ज्वल रंग और मजबूत गंध के लिए जिम्मेदार हैं; कुछ कवक, कीट और कीड़ों को पीछे हटाने की क्षमता और रक्त प्रवाह में सुधार और सूजन को नियंत्रित करने की इसकी क्षमता इसमें होती है।
मसूड़ों से खून रोकने में सक्छम
मेरीगोल्ड में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं इसलिए गेंदे का एक्सट्रेक्ट टूथपेस्ट में मिलाकर लगाने दांतों पर लगाने से मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है । साथ ही इससे सूजन के कारण खून आने की समस्या भी नहीं होती है।
त्वचा की जलन को ठीक करने में असरकारी नुस्खा
शक्तिशाली हर्बल गेंदे में सूदिंग प्रॉपर्टीज यानि शांति कारक गुण होते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की जलन कम हो जाती है। चोट लगने पर त्वचा को ठीक करने के लिए भी गेंदे के एक्सट्रेक्ट युक्त क्रीम का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।* गेंदे का फूल का माला मंदिरो में देवी देवताओ पर चढ़ाया जाता है और पहले बी चढ़ाया जाता रहा है
इसके एंटी बेक्टेरयल गुन पाये जाते है इस से कीट,पतंग,मछर को दूर बगाते है
घरो में माला रूप में इस्तेमअल किया जाता ही ऐ सब गुणों से

No comments:
Post a Comment