Saturday, January 19, 2019

पौष पूर्णिमा 2019/जानें कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा, क्या रहेगा स्नान, पूजन और दान-दक्षिणा का शुभ समय

पौष पूर्णिमा 2019/ पूर्णिमा यानि हिंदू कैलेंडर की 15वीं और शुक्लपक्ष की अंतिम तारीख। जिस दिन चंद्रमा आकाश में पूरा होता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन चंद्र की उपासना करते हुए व्रत भी रखा जाता है। महीने में एक बार पूर्णिमा आती है। इनमें पौष पूर्णिमा का बेहद महत्व होता है। कहते हैं पौष पूर्णिमा आम बाकी दूसरी पूर्णिमा से इसलिए खास होती है क्योकि ये मोक्ष दिलाती है। इस दिन किए जप, तप का तो महत्व है ही साथ ही और दान खासतौर से महत्वपूर्ण होता है। चंद्रमा के साथ साथ पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। इस साल पौष पूर्णिमा को लेकर लोगों में संशय है। क्योंकि इस बार पूर्णिमा 20 जनवरी को ही शुरू हो जाएगी जो 21 जनवरी तक चलेगी ऐसे में लोग कंफ्यूज़ हैं कि आखिर पूर्णिमा के स्नान, दान और पूजा का सही समय है क्या। तो इसकी सही और सटीक जानकारी हम आपको दे रहे हैं।स्नान, पूजा और दान का शुभ मुहूर्तसुबह सवेरे उठकर पवित्र नदियों में स्नान किया जा सकता है..आस्था की डुबकी लगाकर पूजा करें और उसके बाद दान करें। लेकिन ध्यान रहे ये तमाम क्रियाएं आप 21 जनवरी सुबह 10.47 से पहले निपटा लें। क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी।नदियों में स्नान का होता है खास महत्वकहते हैं कि पौष पूर्णिमा के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। आस्था की एक डुबकी मोक्ष तो दिलाती ही है साथ ही कई तरह के पापों से मुक्ति भी दिलाती है। कहते हैं इस दिन चंद्रमा को नामित व्रत करने से चंद्रमा के खराब प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। इन दिनों प्रयागराज में कुंभ मेला 2019 चल रहा है जिसमें दूसरा शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर ही होगा। जहां इस दिन करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। त्रिवेणी के अलावा इस दिन हरिद्वार, गंगासागर, गंगा नदी में डुबकी लगाने से पुण्य मिलता है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2W27apL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...