नए साल 2019 के पहले हफ्ते में ही इस बार सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) हुआ और अभी महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Ecipse) पड़ने जा रहा है। जी हां...21 जनवरी को पूर्णिमा (Full Moon) है और इसी दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण। वही इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण में चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। यही कारण है कि चांद सुर्ख लाल रंग का नज़र आता है। वही रात को अंधेरे में ये नजारा बेहद ही अद्भुत नज़र आता है। यही कारण है कि इसे ब्लड मून कहा जाता है।कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?खास बात ये है कि चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही नज़र आएगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आया था। 21 जनवरी को पड़ने वाला चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।पौष पूर्णिमा पर पड़ेगा ग्रहणजिस दिन ग्रहण होगा यानि 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। लिहाज़ा इस ग्रहण का महत्व और भी बढ़ जाता है। 21 जनवरी को पूर्णिमा सुबह 11 बजे तक ही है और ग्रहण भी सुबह 11.12 बजे संपन्न हो जाएगा लिहाज़ा दान, दक्षिणा का ये बेहद ही शुभ मुहूर्त है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा करें और दान दें।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Dcrzko
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment