नई दिल्ली. Grahan 2019/ ग्रहण...जिसका वैज्ञानिक नज़रिए से भले ही कोई ज्यादा फर्क ना पड़ता हो लेकिन ज्योतिष के नज़रिए से देखें तो ग्रहण से केवल प्रकृति ही नहीं बल्कि इंसानी जिंदगी पर भी प्रभाव डालता है। जब-जब ग्रहण होते हैं तो वातावरण में कुछ न कुछ हलचल ज़रूर होती है ठीक उसी तरह ग्रहण का असर राशियों पर भी देखने को मिलता है। हर साल सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) और चंद्रग्रहण(Lunar Eclipse) होते हैं। बात 2019 यानि इस साल की करें तो इस साल 2019 में कुल 5 ग्रहण होने वाले हैं। जिनमें से 2 चंद्रग्रहण होंगे और 3 सूर्यग्रहण। इनमें से साल का पहला ग्रहण पहले महीने जनवरी के पहले ही हफ्ते यानि 6 जनवरी, 2019 को पड़ चुका है। ये सूर्य ग्रहण था जो अमावस्या के दिन हुआ लिहाज़ा इस सूर्यग्रहण का भी काफी महत्व था। वही अब साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को पड़ने जा रहा है ये ग्रहण भी बेहद खास है क्योंकि इस दिन पौष पूर्णिमा है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल कब-कब कौन सा ग्रहण होगा।साल 2019 के सूर्य ग्रहणसाल 2019 में 3 सूर्य ग्रहण होंगे। इनमें से एक सूर्यग्रहण 6 जनवरी, 2019 को हो चुका है और अब 2 सूर्य ग्रहण बचे हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये सूर्य ग्रहण कब-कब होंगे।-2 जुलाई, 2019साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई को होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा लेकिन खास बात ये है कि ये ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आएगा।-26 दिसंबर, 2019ये सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। जो 26 दिसंबर को होगा।साल 2019 के चंद्र ग्रहणसाल 2019 में कुल 2 चंद्रग्रहण होंगे। इनमें से केवल एक ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। जबकि एक ग्रहण भारत में नज़र नहीं आएगा। आइए आपको बताते हैं कि चंद्र ग्रहण कब-कब होंगे।-21 जनवरी, 2019साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी, 2019 को पड़ने जा रहा है। ये पौष पूर्णिमा पर है जो सुबह 10.11 बजे से लेकर 11.12 बजे तक रहेगा। हालांकि ये ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आएगा। ये ग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में दिखेगा।-16 जुलाई, 2019दूसरा चंद्रग्रहण 16 जुलाई, 2019 को होगा। ये ग्रहण भारत में भी नज़र आएगा जो रात 1.31 से सुबह 4.29 तक रहेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा।21 जनवरी को होगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें किस वक्त होगा शुरू और कब लगेगा सूतक
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2W1DdGj
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment