Bollywood News/सिम्बा(Simmba) साल के आखिर में रिलीज़ हुई और ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है फिल्म में रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया तो वही रणवीर की अदाकारी की भी जमकर सराहना हुई। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग तक सब कुछ दर्शको की जुबां पर छाये हुए हैं। लेकिन इस फिल्म को इस बुलंदी पर पहुंचाने के पीछे एक और नाम शामिल है और वह नाम है डायरेक्टर रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) का। जी हाँ रोहित शेट्टी जिन्होंने जिस जिस फिल्म का निर्देशन किया वो फिल्म जबरदस्त हिट हो गयी लेकिन क्या आप जानते है कि रोहित शेट्टी ही बॉलीवुड(Bollywood) में इकलौते ऐसे निर्देशक है जो लगातार 8 ऐसी फिल्मे दे चुके हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। जी हाँ रोहित शेट्टी के नाम पर ये उपलब्धि दर्ज हो चुकी है रोहित शेट्टी ने गोलमाल(Golmaal) से लेकर सिम्बा तक ऐसी 8 फिल्मे डायरेक्ट की हैं जिनकी कमाई का आंकड़ा न सिर्फ 100 करोड़ के पार रहा है बल्कि कई फिल्मों ने 400 करोड़ तक भी कमाई की है। आइये आपको बताते हैं कौन कौन सी वो खास फिल्में जिन्होने बॉलीवुड में रोहित शेट्टी के कद को इतना बढ़ा दिया है।1. गोलमाल 3(Golmaal 3)साल 2010 में आई गोलमाल 3 में अजय देवगन(Ajay Devgan), अरशद वारसी , तुषार कपूर के साथ साथ करीना कपूर(Kareena Kapoor) भी नज़र आयी थी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस(Box Office) पर 108 करोड़ की कमाई की थी2. सिंघम(Singham)2010 में गोलमाल 3 के बाद रोहित शेट्टी की सिंघम 2011 में रिलीज़ हुई जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया। अजय देवगन एक गंभीर पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम(Bajirao Singham) के किरदार में नज़र आये और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था।3. बोल बच्चन(Bol Bachchan)इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की जोड़ी नज़र आयी और लोगो ने फिर से इन्हे सर आँखों पर बिठा लिया इस फिल्म ने उम्मीद से ज़्यादा 102 करोड़ की कमाई की4.चेन्नई एक्सप्रेस(Chennai Express)इसके बाद आई शाहरुख खान(Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) की चेन्नई एक्सप्रेस, जिसने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए इस फिल्म ने अकेले भारत में 200 करोड़ की कमाई की तो वही वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के आंकड़े का छुआ।5. सिंघम रिटर्न्स(Singham Returns)2014 में सिंघम की सीरीज सिंघम रिटर्न्स रिलीज़ हुई और इसने सिंघम से भी ज़्यादा कमाई की। फिल्म ने 140 करोड़ का बिज़नेस किया। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर नज़र आयी थी।6.दिलवाले(Dilwale)2015 में शाहरुख़ और काजोल(Kajol) की जोड़ी बड़े परदे पर उत्तरी जिसे डायरेक्ट किआ था रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) ने इस फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की फिल्म ने भारत में 140 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का कलेक्शन किया।7. गोलमाल अगेन(Golmaal Again)2017 में गोलमाल सीरीज की गोलमाल अगेन रिलीज़ हुई तो इस फिल्म ने भी अकेले भारत(India) में 200 करोड़ कमा डाले और रोहित शेेट्टी पहले से भी ज्यादा पॉपुलर हो गए।8. सिम्बा(Simmba)हाल ही में रणवीर(Ranveer) और सारा(Sara) की सिम्बा आयी है और इस फिल्म ने भी धूम मचा दी 5 दिनों में फिल्म 124 करोड़ कमा चुकी है और कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2LTLRlK
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment