मैगी मामला: मैगी(Maggi) का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। साल 2015 में मैगी को लेकर हुआ विवाद गुरूवार को एक बार फिर तब गरमा गया जब सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में सुनवाई के दौरान मैगी बनाने वाली नेस्ले(Nestle) कंपनी के वकीलों ने ये बात मान ली कि 2015 में मैगी में लेड यानि सीसा की मात्रा तय सीमा से ज्यादा थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तीन साल बाद इस मामले में फिर से कार्रवाई की इजाज़त भी सरकार को दी है। जिससे नेस्ले को बड़ा झटका लगा है। अब एक बात साफ है कि 2015 में इस पूरे विवाद को उठाने और नेस्ले पर हर्जाना मांगने वाली सरकार एक बार फिर नेस्ले से दो-दो हाथ के पूरे मूड में है। एक बार फिर सरकार और नेस्ले आमने-सामने होगी। गुरूवार को जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये सुनवाई की थी जिसमें कहा गया मैगी के नमूनों के बारे में मैसूर स्थित केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान(CFTRI)) की रिपोर्ट कार्रवाई का आधार मानी जाएगी।क्या था पूरा मामला ?ये पूरा मामला 2015 में सामने आया था जब उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ एनसीडीआरसी में शिकायत की थी और 640 करोड़ रुपए का हर्जाना भी मांगा था। लेकिन सरकार के इस शिकायत पर नेस्ले इंडिया ने आपत्ति जताई और उसके वकीलों का कहना था कि मैगी में तय मानक से ज्यादा लेड(सीसा) मौजूद नहीं है। तब सुप्रीम कोर्ट ने एनएसडीआरसी की ओर से की जा रही सुनवाई पर रोक लगाई थी। हलांकि इस दौरान मैगी का पूरे देश में भारी विरोध हुआ था। धीरे धीरे नेस्ले ने दोबारा उपभोक्ताओं को विश्वास में लिया था लेकिन अब वकीलों ने साफ मान लिया है कि उस वक्त मैगी में ज़रूरत से ज्यादा लेड मौजूद था।मैगी में सीसा से क्या है नुकसान?सीसा सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है इससेखून की कमी हो सकती है, जोड़ो में समस्या, सीखने की क्षमता परअसर,,किडनी को नुकसान, लीवर पर खतरा,न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का ख़तरा हो सकता है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2CLxgWz
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment