Bigg Boss 12/ बिग बॉस 12 भले ही टीआरपी में कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाया लेकिन बिग बॉस(Bigg boss) का ये सीज़न शुरू से ही किसी न किसी वजह से ख़बरों में ज़रूर बना है। भले ही शो ख़त्म हो चुका है और बिग बॉस 12 को अपना विनर भी मिल चुका है लेकिन इसके बावजूद इससे जुड़ी कोई ना कोई ख़बर ज़रूर सामने आ रही है। अब एक और गरमा गर्म ख़बर सामने आई है जो जुड़ी है बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोड़(Srishty Rode) से। खबर है कि टीवी कलाकार और बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट बनकर आई सृष्टि रोड़े और उनके मंगेतर मनीष नागदेव(Manish Nagdev) के बीच कुछ बन नहीं रही। कहा तो ये भी जा रही है कि बिग बॉस 12 के ख़त्म होते ही दोनों का रिश्ता भी ख़त्म होने की कगार पर है और बेहद बुरे दौर से गुज़र रहा है। इसका सबूत ये है कि हाल ही में दोनोंं ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम(Instagram) पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि सृष्टि के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी मनीष के साथ खिंचाई गई कई तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन ख़बरे यहीं हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।कहीं रोहित सुचांती तो नहीं है वजह ?माना जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन की वजह रोहित सुचांती(Rohit Suchanti) है। रोहित भी बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट थे। शो में सृष्टि और रोहित को एक दूसरे के करीब देखा गया था। जिससे बातें होने लगीं हैं कि मनीष नागदेव और सृष्टि रोड़े के बीच अनबन की बड़ी और अहम वजह रोहित ही है।आपको बता दें सृष्टि रोड़े जानी मानी टीवी कलाकार हैं तो वही मनीष नागदेव भी छोटे पर्दे के कलाकार हैं दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई और दोनो के बीच प्यार पनप उठा।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2LWBNIJ
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment