Bhojpuri Songs 2018: एक और साल बीत गया। लेकिन, संगीत का सफर अब भी आपके साथ है और आप इसका लुत्फ ले सकते हैं। भोजपुरी गानों(Bhojpuri Songs) का अपना मजा है और भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Cinema) की तरह ही भोजपुरी गानों को चाहने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। साल 2018 में भी काफी हिट भोजपुरी गानों की भरमार रही जिनमें ज्यादातर डांस नंबर्स ही थे। वही अगर आप इन गानों का फिर से उठाना चाहते हैं लुत्फ या करना चाहते हैं पुरानी यादें ताज़ा तो वीडियो सॉन्ग हम आपके लिए लाए हैं। बॉलीवुड गीतों के अलावा लोग लोग भोजपुरी गानों को भी खूब सर्च कर रहे हैं। इसलिए यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही भोजपुरी गीत लेकर आए हैं जिनका आप भरपूर लुत्फ ले सकते हैं। इनमें जब मैं आई, अब भाइल हमारी शादी, कूलिंग करत रही, नशा चढ़त बा, लगत बड़ी गर्मी, ललैया रे और शहजादा के संग शहजादी शामिल हैं। आइए एक नज़र साल 2018 के टॉप 10 भोजपुरी गानों पर1. Bhojpuri Song ‘जबले जगल जानी’ भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव(Khesari Lal yadav) और काजल रघवानी(Kajal Raghwani) की जोड़ी काफी हिट है। इनके हर गाने को पसंद किया जाता है। अगस्त 2018 में आए जबले जगल जानी गाने को भी काफी पसंद किया था उस गाने में दोनों की ही जोड़ी थी।2.‘तरसे होली में गुजरिया’ होली के मौके पर आया मनोज तिवारी(Manoj Tiwari) का ये भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) काफी हिट रहा था। इस गाने को लोगों ने बेहद पसंद किया।3.लवर का ग्रीटिंग कार्ड आया है(Lover ka Greetings Aaya hai)...भोजपुरी सिनेमा के बाहुबली खेसारी लाल यादव ने साल 2018 के जाते-जाते नए साल का तोहफा अपने प्रशंसकों को दिया है। हाल ही में खेसारी लाल का नया गाना लवर का ग्रीटिंग आया है रिलीज़ हुआ जिसने धूम मचा दी।4 खेसारी लाल यादव ने इसके अलावा एक और गिफ्ट दिया है। नए साल के मौके पर खेसारी लाल ने खा के मुर्गा पी के बीयर बोला हैप्पी न्यू ईयर(Happy New Year) गाना भी अपने दर्शकों के बीच रखा है। हालांकि अभी इस गाने की वीडियो नहीं जारी की गई है केवल रिकॉर्डिंग शॉट्स ही लगाए गए हैं उम्मीद है जल्द ही इस गाने की वीडियो भी दर्शकों के सामने आ जाएगी।5. गौरी तोरी चुनरी रितेश पांडे(Ritesh pandey) का भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) काफी हिट रहा । इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया।6. खेसारी लाल यादव का Bhojpuri Song नून रोटी खाएंगे भी भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Cinema) के दीवानों को काफी पसंद आया था।7. कूलर कुर्ती में(Cooler Kurti me) भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) भी काफी हिट रहा था। इसमें भी खेसारी लाल और काजल रघवानी की जोड़ी नज़र आई थी।8. हाल ही में रिलीज़ हुई दबंग सरकार(Dabang Sarkar) फिल्म का गाना पागल पनाइबे(pagal Panaibe) काफी हिट रहा। ये फिल्म भी काफी पसंद की गई और सुपर हिट रही वही इस फिल्न का ये भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।खेसारी लाल के साथ इस गाने में प्रियंका सिंह नज़र आई थीं।9. लगता है भोजपुरी सिनेमा पर खेसारी लाल यादव का जादू पूरी तरह से छाया है। दिसंबर में ही उनका गाना लगावे बोरो प्लस रिलीज़ हुआ जिसके लोग दीवाने हो गए।10. भोजपुरी संगीत की दुनिया में पवन सिंह(Pawan Singh) का भी काफी नाम है हाल ही में नए साल के मौके पर उनका नया गाना गिफ्ट नया साल के भी काफी हिट है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SAURyo
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment