Top songs of 2018: लीजिए, एक और साल बीत गया और पीछे छोड़ गया कुछ खट्टी मीठी यादें। राजनीति, खेल जगत बॉलीवुड सेलेब की शादियों के अलावा ये साल एक और वजह से भी काफी खास रहा है। और वो है संगीत(Music) के लिहाज से। जी हां...इस साल हिंदी(Hindi) और पंजाबी(Punjabi) की कई सुपरहिट गानों(Superhit Songs) ने लोगों को दिल बहलाया और वो साल भर जुबां पर चढ़े रहे।साल 2018 में कुछ बेहतरीन गाने आए और श्रोताओं की जुबान पर छा गए। इनमें बॉलीवुड(Bollywood) और पंजाबी(Punjabi) एलबम के गानों की रौनक रही। जश्न के मौकों पर तो गाने जमकर सर्च हुए और बजाए गए। इस साल कई पुराने गानों का रिमीक्स(Remix) भी सुनने को मिला जिसे श्रोताओं और दर्शकों ने काफी सराहा। चाहे नवाबज़ादे(Nawabzaade) फिल्म का ‘हाईरेटेड गबरू’(Highrated Gabru) हो फिर ‘तेरे नाल नचना’(Tere Naal Nachna)...ये गाने नए साल में भी खूब सुने जा रहे हैं। साल के आखिर में रिलीज़ शाहरुख(Shahrukh) की फिल्म जीरो के गीत ‘मेरे नाम तू’(Mere Naam Tu) को भी काफी पसंद किया गया तो सिंबा के ‘आंख मारे’(aankh Mare) गाने भी आग लगा दी। तो चलिए हम भी आपको कुछ हिट सुपरहिट गानों की वीडियो दिखा रहे हैं ताकि यादें फिर ये ताज़ा हो जाएं1.साल के आखिर में रिलीज़ हुई सिंबा(Simmba) को तो दर्शकों ने पसंद किया ही लेकिन इस फिल्म के गाने ‘आंख मारे’(Aankh Mare) ने भी आग लगा दी। रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) के इस बॉलीवुड गाने को दर्शकों ने बड़े चाव से देखा और जमकर इस पर डांस किया।2.सत्यमेव जयते का ‘दिलबर’(Dilbar) साल का सबसे बड़ा हिट रहा। जॉन अब्राहिम(John Abrahim) और नोरा फतेही(Nora Fatehi) का गाना दिलबर दर्शकों की जुंबा पर चढ़ा रहा। इस गाने को तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) ने आवाज़ दी।3. ‘मेरे नाम तू’(Mere Naam Tu) ये गाना भले ही दिसंबर महीने में आया लेकिन इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसने एक महीने में साल भर जितनी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली। शाहरूख खान(Shahrukh Khan) का वही पुराना रोमांटिक अंदाज़ इस गाने में नज़र आया जिस पर लोग फिदा हो गए और शाहरूख का जादू फिर चल गया4.फिल्म नवाबज़ादे का ‘हाईरेटेड गबरू’(Highrated Gabru) गुरू रंधावा(Guru Randhawa) के गाने का रीमिक्स(Remix) था जिसे दर्शकों ने न सिर्फ पसंद किया बल्कि हर जश्न के मौके पर इस गाने पर जमकर डांस भी लोग करते नज़र आए।5. ‘बॉम डिगी डिगी’(Bom diggy diggy) ये गाना साल के सुपरहिट गानों में शुमार रहा। सोनू के टीटू की स्वीटी(Sonu Ke Titu ki Sweety) जितनी ये फिल्म हिट रही उतना ही हिट रहा ये गाना भी।6. सोनू के टीटू की स्वीटी का एक और गाना ‘दिल चोरी’(Dil Chori) ने भी कई रिकॉर्ड कायम किए। ये गाना यूं तो 2004 हंस राज हंस का था लेकिन 2018 में इसे रीमिक्स किया गया जिसे खूब पसंद किया गया।7.शाहिद कपूर(Shahid kapoor) और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का गाना ‘देखते- देखते’(Dekhte-Dekhte) भी दर्शकों को खूब भाया। आतिफ असलम(Atif Aslam) के इस गाने को खूब पसंद किया गया और लाखों बार देखा गया।8. सिर्फ बॉलीवुड या हिंदी गाने ही नहीं बल्कि ये साल पंजाबी गानों के नाम भी रहा। इस साल कई पंजाबी गानों ने रिकॉर्ड कायम किया इसमें पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा का ‘डाउनटाऊन’(Downtown) गाना भी शामिल है। इस गाने को खूब पसंद किया गया और पंजाबी गानों के शौकीनों ने इसे कई बार देखा।9. ‘क्या बात है’(Kya Baat Hai)...जैसे इस गाने के बोल थे वैसा ही रिस्पॉन्स इस गाने को मिला। लोगों ने जब इस गाने को सुना तो वाकई कहना नहीं भूले..क्या बात है। हार्डी संधू(Hardy Sandhu) के इस गाने को 232 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।10. ‘निकले करंट’(Nikle Current)..जस्सी गिल(Jassi Gill) और नेहा कक्कड़ के इस गाने में ज़बरदस्त धूम मचा दी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।11. ‘दारू बदनाम’(Daru Badnaam) इस गाने को रिलीज़ होने के बाद से अब तक 396 मिलियन टाइम देखा जा चुका है। कमल कहलोन(Kamal Kahlon) और परम सिंह(Param Singh) का ये गाना लोगों को काफी पसंद आया।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SwCrik
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment