Friday, January 4, 2019

पोस्ट ऑफिस की ये 5 खास योजनाएं; इनसे पा सकते हैं आप टैक्स में फायदा

नई दिल्ली. कहा जाता है कि पैसे के निवेश से फायदा होता है। लेकिन, फायदा तब और ज्यादा हो जाता है जब आपको इन्वेस्टमेंट्स के साथ ही टैक्स बेनिफिट्स यानी टैक्स में लाभ मिले। ऐसी कई स्कीम्स हैं जहां आप इन्वेस्टमेंट्स के फायदे के साथ ही टैक्स में छूट (tax benefits) का लाभ भी उठा सकते हैं। ऐसी ही कुछ बचत योजनाएं पोस्ट ऑफिस में भी (Post Office saving schemes for tax benefits) हैं। यहां आप इन्वेस्टमेंट से मिलने वाला ब्याज तो हासिल करते ही हैं, इसके साथ ही टैक्स (Post Office saving schemes and tax benefits) में भी आपको लाभ होता है। हम आपको ऐसी ही पांच योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इनमें इन्वेस्टमेंट के साथ ही आपको टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।1) पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPFइसका फायदा आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर उठा सकते हैं। यह स्कीम 15 साल की है और इस पर 8 फीसदी ब्याज मिलता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसमें न्यूनतम निवेश यानी मिनिमम इन्वेस्टमेंट 500 और अधिकतम निवेश यानी मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट 105 लाख रुपए प्रति वर्ष है। इसमें इन्वेस्ट की जाने वाली रकम और मैच्योरिटी के बाद मिलने वाला पैसा टैक्स फ्री होता है। मध्यमवर्गीय परिवारों में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। क्योंकि निवेश की रकम भी आसानी से किश्तों में जमा की जा सकती है।2) नेशनल सेविंग सर्टिफिकेटयह पांच साल में मैच्योर होने वाली स्कीम है। इसमें हर साल 8 फीसदी के हिसाब से कम्पाउंड रिटर्न मिलते हैं। वर्तमान के हिसाब से गणना करें तो अगर आप 1 हजार रुपए इसमें निवेश करते हैं तो पांच साल बाद आपको 1442 रुपए मिलेंगे। इसमें निवेश की न्यूनतम राशि 100 रुपए है। इसमें आपको धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए का टैक्स कटौती का लाभ मिलता है।3) सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)बेटियों के सुखमय भविष्य के लिहाज से यह काफी कारगर और उपयोगी योजना है। खास बात ये है कि इस स्कीम का लाभ आप पोस्ट ऑफिस के साथ ही चुनिंदा बैंकों में भी पा सकते हैं। फिलहाल इस योजना पर मिलने वाली ब्याज दर 8.5 फीसदी सालाना है। अगर आपकी बिटिया 10 साल से कम उम्र की है तो आप उसे इस स्कीम का तोहफा दे सकते हैं। इसमें न्यूनतम निवेश 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना है। इसमें भी धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।4) पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिटयह स्कीम पांच साल की है और इसमें आपको चार विकल्प उपलब्ध हैं। आप सुविधा के हिसाब से 1 से लेकर 4 साल तक की मैच्योरिटी स्कीम चुन सकते हैं। हालांकि, ब्याज दर भी मैच्योरिटी पीरिएड पर डिपेंड करती है। पहले साल के लिए 6.9 तो पांच साल की मैच्योरिटी स्कीम के लिए 7.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसमें निवेश की न्यूनतम राशि 200 रुपए है। 1.5 लाख तक की टैक्स छूट धारा 80सी के तहत दी जाती है।5) SCSS यानी सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीमहाल के दिनों में यह योजना काफी लोकप्रिय हुई है। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इसमें भी पांच साल बाद ही मैच्योरिटी का लाभ मिलता है। इस योजना में 15 लाख से ज्यादा का निवेश नहीं किया जा सकता। 60 साल या उससे अधिक के व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें ब्याज दर फिलहाल, 8.7 है।नोट: पोस्ट ऑफिस की इन बचत योजनाओं में ब्याज दर परिवर्तित की जा सकती है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2BSQkjG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...