Friday, January 4, 2019

IRCTC का दक्षिण भारत के लिए नया टूर पैकेज; पैकेज की शुरुआत एक व्यक्ति के लिए 37,540 रुपए से

नई दिल्ली. नया साल यानी 2019 शुरू हो चुका है। इस साल अगर काम के बाद कुछ दिन आराम के बिताना चाहते हैं और टूर प्लान कर रहे हैं तो IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपके लिए कुछ खास पैकेज अभी से ऑफर कर रहा है। हाल ही में IRCTC ने दक्षिण भारत के लिए एक खास पैकेज तैयार किया है। इसे नाम दिया गया है- साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज एक्स दिल्ली यानी (South India Divine Tour Package Ex Delhi)। यह पैकेज मार्च में चार तारीखों के लिए है। IRCTC के इस एयर पैकेज की शुरुआत होगी एक व्यक्ति के लिए 37,540 रुपए से। अन्य जानकारियों और बुकिंग के लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर जाएं लेकिन यहां हम आपको कुछ अहम बातें बता रहे हैं।The charm of South India can be best defined through IRCTC which offers "South India Divine Tour" Air Package Ex Delhi in just Rs. 37,540 PP covering Trivandrum, Kanyakumari, Rameshwaram, Madurai & Tirupati in 7 Days. For details, visit https://t.co/GcqBQEc6G4 pic.twitter.com/xTxUoVR9Cz— IRCTC (@IRCTCofficial) December 30, 2018किन जगहों के लिए है ये टूर पैकेज?कुल मिलाकर 6 रात और 7 दिन का यह टूर पैकेज है। इस दौरान आप तिरुपति, रामेश्वरम और मदुरई भी जाएंगे। इसके अलावा चेन्नई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम भी इस टूर पैकेज का हिस्सा हैं। अगर आप इसका हिस्सा बनते हैं तो पद्मनाभ स्वामी मंदिर, विवेकानंद शिला, रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर irctctourism.com पर जाना होगा। यहां टूर पैकेज और दूसरी जरूरी बातों की जानकारी विस्तार से दी गई है। मार्च में यह टूर पैकेज 1, 12, 19 और 24 तारीखों को होगा।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SwprJy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...