नई दिल्ली. नए साल पर कर्मचारियों को एक खुशखबरी मिल सकती है। इम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (Employees' Provident Fund Organisation) यानी ईपीएफओ (EPFO) जमा रकम पर ब्याज दर बढ़ा सकता है। यानी EPFO की इस पहल का सीधा फायदा इसके करोड़ों खाताधारकों को होगा। फिलहाल, EPFO की ब्याज दर 8.55 फीसदी है। अगर सरकार यह फैसला करती है तो चुनावी साल में इसका फायदा उन कर्मचारियों को होगा जो EPFO में खाताधारक हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि EPFO की ब्याज दरें बढ़ाने पर फैसला जल्द ही हो सकता है।इंटरनल रिव्यू के बाद होगा फैसलामीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है EPFO का इंटरनल रिव्यू होगा और इसी दौरान ब्याज दर बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, अभी लेखा परीक्षण की वजह से यह रिव्यू नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल अकाउंट ऑडिट चल रहा है। अगर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया जाता है तो इससे EPFO से जुड़े करीब 6 करोड़ कर्मचारियों को सीधे तौर फायदा होगा। इस फैसले के सियासी मायने भी हो सकते हैं क्योंकि इसी साल यानी 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं और अगर ब्याज दर बढ़ाई जाती है तो कर्मचारियों को सरकार की तरफ से यह खुशखबरी होगी।पीएफ पर ब्याज दो साल तक घटाईपीएफओ ऐसा सॉफ्टवेयर बनवा रहा है जो पीएफ खाते में नकदी वाले और ईटीएफ वाले हिस्से को अलग-अलग दिखाएगा। खाते में नकद और ईटीएफ निवेश अलग दिखने लगेंगे तो ईपीएफओ का अगला बड़ा कदम अंशधारकों को शेयर में निवेश बढ़ाने या घटाने का विकल्प देने का होगा। इस साल की शुरुआत में ईपीएफओ के शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने संगठन से अंशधारकों को शेयरों में निवेश घटाने-बढ़ाने का विकल्प मुहैया कराने की संभावना तलाशने को कहा था। दो साल से घट रही है पीएफ पर ब्याज दरईपीएफओ की समिति ने शेयरों में 5 से 10 साल तक निवेश का सुझाव दिया है, ताकि अंशधारकों को ज्यादा रिटर्न मिल सके। इससे पूरे पीएफ पर ब्याज बढ़ सकता है। अभी दो साल से पीएफ पर ब्याज घट रहा है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2R4GohC
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment