Sunday, January 6, 2019

शनिचरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण..अद्भुत संयोग..भूलकर भी न करें शनि को नाराज़ करने वाले ये काम, जानें अमावस्या और सूर्य ग्रहण का सही समय

Solar Eclipse 2019/ साल का पहला महीना, पहला हफ्ता और पहली अमावस्या बेहद ही खास है। क्योंकि साल की पहली अमावस्या शनिवार के दिन आई है जिसे शनिचरी अमावस्या कहा जाता है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने से इसका महत्व तो कई गुना बढ़ ही गया है साथ ही अमावस्या(New Moon) पर ही सूर्य ग्रहण(Solar Eclipse) होने से इस दिन का धार्मिक महत्व और भी ज्यादा हो गया है। लेकिन कई लोग अभी भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि अमावस्या 5 जनवरी को है और ग्रहण 6 जनवरी को तो भला दोनों का आपस में क्या संबंध है..दरअसल दोनों का संबध समय से हैं जी हां...अमावस्या 5 जनवरी सुबह 4:58 बजे से शुरू होकर 6 जनवरी को सुबह 6:58 बजे यानि तकरीबन 7 बजे तक चलेगी। वही ग्रहण 6 जनवरी को सुबह 5.04 बजे से शुरू हो जाएगा जो 9.18 बजे तक रहेगा। ऐसे में ग्रहण अमावस्या के खत्म होने से 2 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। यही कारण है कि कहा जा रहा है कि ग्रहण शनिचरी अमावस्या(Sanichari Amavasya) पर लगने जा रहा है। वही ये अमावस्या शनिवार को है लिहाज़ा इस दिन कुछ ऐसा करें कि शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएं लेकिन वो काम कतई ना करें जिससे शनि की कू दृष्टि आप पर पड़े। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप क्या ना करें।इन बातों का खास रखें ध्यान1.मांस-मदिरा से परहेज़ करें, इनका सेवन ना करें2.मनसा-वाचा-कर्मणा पवित्रता का पूरा ख्यान रखें।3.शारीरिक और मानसिक दोनों पवित्रताओं पर ध्यान दें।4.ब्रह्मचर्य का पालन करें5.श्मशान घाट पर ना जाएं6.गरीब को तिरस्कृत या अपमानित ना करें

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2F9HceP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...