Surya Grahan 2019: कल यानी 6 जनवरी 2019 को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in India or Solar Eclipse 2019) पड़ने वाला है। यहां ये आपको इससे जुड़ी दो बातें बतानी जरूरी हैं। पहली- एक तो ये आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) है। दूसरी- ये भारत में दिखाई नहीं देगा। 6 जनवरी को होने वाला ये सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है और इसके बाद 21 जनवरी एक और ग्रहण आएगा। 21 जनवरी को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भी हमारे देश में दिखाई नहीं देगा। यानी दोनों ही ग्रहण (grahan) भारत में नजर नहीं आएंगे।सूर्य ग्रहण 2019 Surya Grahan 2019लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि अगर जनवरी में पड़ने वाले ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे तो इसके बाद किस महीने या कब ग्रहण पड़ेंगे। तो बता दें कि जनवरी के बाद सीधे जुलाई में जाकर दो ग्रहण पड़ेंगे। 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण यानी Solar Eclipse और इसके 14 दिन बाद यानी 16 जुलाई को चंद्र ग्रहण यानी Lunar Eclipse पड़ेगा। इस साल एक और सूर्य ग्रहण पड़ेगा लेकिन वो बिल्कुल साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में आएगा। यह सूर्य ग्रहण यानी Solar Eclipse 26 दिसंबर को पड़ेगा और एकमात्र यही सूर्य ग्रहण इस साल ऐसा होगा जिसको भारत में देखा जा सकेगा।सूर्य ग्रहण कब लगेगा?साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगेगा। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण मध्य-पूर्वी चीन, जापान, उत्तरी-दक्षिणी कोरिया, उत्तर-पूर्वी रूस, मध्य-पूर्वी मंगोलिया, प्रशांत महासागर, अलास्का के पश्चिमी तटों पर दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 6 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे से शुरू होगा और 6 जनवरी की सुबह 7.19 बजे खत्म होगा।सूर्य ग्रहण 2019: तारीख और समय क्या है?सूर्य ग्रहण का समय 6 जनवरी को सुबह 5 बजे से शुरू होगा और करीब सवा दो घंटे बाद 7 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा, जो मूल नक्षत्र एवं धनु राशि पर मान्य होगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण केवल दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। जिन क्षेत्रों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इससे जुड़े नियम मान्य और प्रभावी होंगे।कितनी देर रहेगा ये सूर्य ग्रहण?वैसे तो भारत में 6 जनवरी को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन कुछ लोग इसके समय और प्रभाव को लेकर उत्सुक रहते हैं। खासतौर पर ज्योतिषी के नजरिए से। तो आपको बता दें कि कुल 2 घंटे 19 मिनट तक यह जारी रहेगा। मोटे तौर पर इसे आप सवा दो घंटे मान सकते हैं। अब प्रभाव की बात करें तो चूंकि ये भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां नजर नहीं आएगा।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2AxFvnm
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment