Wednesday, January 9, 2019

मोदी ने ऋतिक से कहा- आपके पिता राकेश रोशन योद्धा; राकेश का मंगलवार को हुआ कैंसर का ऑपरेशन

नई दिल्ली. मंगलवार सुबह बॉलीवुड से एक असहज करने वाली खबर आई। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें कहा- मेरे पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) को गले का कैंसर है। आज सुबह (मंगलवार सुबह) जब मैंने उनसे जिम में एक पोज देने को कहा तो वो तैयार थे। वो संभवत: सबसे मजबूत इंसान हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। बता दें कि ऋतिक ने ये भी जानकारी दी कि राकेश रोशन की मंगलवार को ही सर्जरी भी हुई। बहरहाल, राकेश रोशन पर आई इस खबर के बाद प्रधानमंत्री मोदी (Modi retweeted the post shared by Hrithik) ने भी ऋतिक के ट्वीट को रीट्वीट किया और उन्हें हौसला दिया।Dear Hrithik, praying for the good health of Shri Rakesh Roshan Ji. He is a fighter and I am sure he will face this challenge with utmost courage. @RakeshRoshan_N https://t.co/Z0IaYSS4A4— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2019मोदी ने क्या कहा?ऋतिक के ट्वीट के बाद पीएम ने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया और इसमें कहा- डियर ऋतिक, मैं राकेश रोशन जी की बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं। वो एक योद्धा हैं और मुझे यकीन है कि वो पूरे साहस के साथ इन हालात का सामना करेंगे। बता दें कि ऋतिक ने मंगलवार सुबह ही एक पोस्ट की थी। इसमें पिता राकेश रोशन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, उनकी बीमारी और सर्जरी की जानकारी दी थी। ऋतिक ने कहा था- हम खुशकिस्मत हैं कि हमें उन जैसा परिवार का मुखिया मिला है।राकेश रोशन ने दी हैं हिट फिल्मेंराकेश रोशन ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत 1970 में आई फिल्म ‘घर-घर की कहानी’ से की। उन्होंने बुनियाद, खूबसूरत, कामचोर और भगवान दादा जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद राकेश ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। 1987 में उनकी फिल्म ‘खुदगर्ज’ आई। ये सुपरहिट रही। इसके बाद तो खून भरी मांग, किंग अंकल, कोयला और करण अर्जुन आईं। और ये सभी जबरदस्त हिट हुईं। फिर बेटे ऋतिक को लेकर उन्होंने ब्लॉक बस्टर हिट ‘कहो ना प्यार है’ दी। इसके बाद क्रिष सीरीज की फिल्में भी हिट रहीं।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RdS0PB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...