Wednesday, January 9, 2019

विराट को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान-शोएब अख्तर ने दी ऑस्ट्रेलिया पर जीत की बधाई

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 71 साल के इतिहास को बदलकर रख दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट की सीरीज में 2-1 से हरा दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम के प्रदर्शन से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Prime Minister Imran Khan) भी खुश हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए टीम इंडिया को बधाई दी। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। भारतीय टीम 71 साल से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही थी, लेकिन कभी भी उसे टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली थी। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज,न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ही हराया था।क्या कहा इमरान ने?इमरान खान ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को मिली जीत पर काफी खुश दिखे। इसका इजहार उन्होंने एक ट्वीट में किया। कहा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने वाली उपमहाद्वीप की पहली टीम बनने पर विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई। बता दें कि इमरान खान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 1992 में वर्ल्ड कप जीता था। खान ने कुल 88 टेस्ट और 175 वनडे खेले। उनके नाम टेस्ट में 3807 रन बनाए और 362 विकेट लिए। वहीं, वनडे में उन्होंने 3709 रन बनाए और 182 विकेट लिए।Congratulations to Virat Kohli and the Indian cricket team for the first ever win by a subcontinent team in a test series in Australia— Imran Khan (@ImranKhanPTI) January 8, 2019शोएब अख्तर भी खुशइमरान ही नहीं शोएब अख्तर भी टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। विराट कोहली और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के अलावा रोहित शर्मा भी शोएब के अच्छे दोस्तों में से हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब ने एक ट्वीट में कहा- टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना बहुत मुश्किल काम है। इस पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के सामने दबाव में नजर आई।Congratulations to Team India for a historic series victory Down Under. One of the toughest tours in world cricket is a Test Series in Australia. It was a great effort and they kept Aussies under pressure throughout. #DownUnder #INDvAUS— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) January 7, 2019इधर, इमरान की आलोचना भीटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया तो वहीं पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका में लगातार दो टेस्ट बुरी तरह हार गई। कुल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। अब सिकंदर बख्त समेत कई पूर्व क्रिकेटर सवाल उठा रहे हैं कि इमरान भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हालात नहीं सुधार पा रहे हैं, वहां भाई-भतीजावाद और सियासत जारी है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RAO9va
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...