WhatsApp new features: वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर देने जा रहा है। खास बात ये है कि यह फीचर एंड्रायड (Android) और iOS यूजर्स दोनों के लिए होगा। हाल ही में ये खबर आई थी कि WhatsApp अपने डार्क मोड फीचर को हटा सकता है। अब नई खबर ये है कि वॉटसएप एंड्रायड यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन (WhatsApp fingerprint authentication) ऑप्शन लेकर आ रहा है। इससे यूजर को इस मैसेजिंग एप्लीकेशन के इस्तेमाल में पहले से ज्यादा सिक्युरिटी मिलेगी।क्यों हो रहा है ऐसा?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेस आईडी (Face ID) और टच आईडी (Touch ID) के वॉट्सएप पर इंटीग्रेशन का प्रॉसेस जारी है लेकिन अब तक ये उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इसी दौरान वॉट्सएप ने एक नए फीचर को इस्तेमाल में लाने का फैसला किया और इसके लिए वॉट्सएप फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुना गया। यह Android OS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए ये मैसेजिंग एप्लीकेशन एक नया सेक्शन बनाने जा रहा है और इसी सेक्शन के जरिए फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर काम करेगा।कैसा होगा ये नया फीचरमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर एंड्रायड ओएस पर वैसे ही काम करेगा जैसे ये iOS पर काम करता है और जो एप्पल ओएस पर मौजूद है। इसका मतलब ये हुआ कि यूजर्स को इस फीचर के इस्तेमाल के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। जब भी आप इस मैसेंजिंग एप्लीकेशन एप का उपयोग करेंगे तो यह यूजर की पहचान फिंगरप्रिंट के जरिए कर लेना। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि अगर किसी वजह से वॉट्सएप यूजर के फिंगरप्रिंट के पहचान नहीं कर पाता तो भी डिवाइस के दूसरे ऑप्शन के जरिए यूजर इसे ओपन कर पाएगा। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज पर है। इसके अलावा वॉट्सएप ऑडियो मैसेज को भेजने के लिए भी एक नया फीचर ला रहा है। अब यूजर ऑडियो मैसेज भेजने के पहले इसका प्रिव्यू भी देख सकेंगे।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2ACQxYG
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment