नई दिल्ली. पहले टॉक शो में निजी जिंदगी और महिला वर्ग के प्रति सोच को लेकर कुछ खुलासे, फिर विवाद और अब माफी। इन दिनों यही मामला काफी तूल पकड़े हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अब बीसीसीआई के नोटिस का जवाब देते हुए माफी मांगी है और आगे इस तरह की गलती ना दोहराने की बात भी कबूली है। बीसीसीआई ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर हार्दिक पांड्या से जवाब मांगा था। जिसके बाद उन्होने कहा, ‘मैंने एक चैट शो पर शिरकत की जिसमें मैंने यह महसूस किये बिना बयान दिए कि इन्हें अपमानजनक करार दिया जाएगा और इससे दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी. इसके लिये मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगता हूं. 'उन्होने आगे कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि इसमें मेरा इरादा किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह से आहत करने या समाज के किसी भी वर्ग को किसी भी तरह खराब तरीके से पेश करने का नहीं था। मैंने ये बयान शो के दौरान बातचीत करते हुए दे दिये और मुझे नहीं पता था कि इन बयानों को आपत्तिजनक पाया जायेगा.'क्या था पूरा मामला?दरअसल, 25 साल के हार्दिक पांड्या करन जौहर के टॉक शो कॉफी विद करन के अपने क्रिकेटर सााथी लोकेश राहुल के साथ शो में शामिल हुए थे जिसमें उन्होने महिलाओं से संबंधित सवालों पर बेबाकी से अपनी सोच रखी थी। इसी सोच के चलते वो सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए। मामला काफी बढ़ा तो बीसीसीआई को नोटिस तक जारी करना पड़ा। जिसके बाद अब हार्दिका पांड्या ने माफी मांग ली है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FmIpP2
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment