नई दिल्ली.निर्देशक करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करन (Coffee with Karan) हमेशा ही चर्चा में रहता है। बॉलीवुड के हाई प्रोफाइल सेलेब इस शो का हिस्सा बनते हैं और अपनी जिंदगी के कई खुलासे भी बातों ही बातों में कर जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कॉफी विद करन में पहुंचे जहां उनके साथ उनके छोटे भाई ईशान खट्टर भी मौजूद रहे। दोनों भाइयों की जोड़ी ने शो पर काफी धमाल मचाया और खुलकर कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। वही करन के एक सवाल पर शाहिद ने नई नवेली दुल्हन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनास को एक सलाह भी दे डाली। जी हां... काउच पर मौजूद शाहिद से रैपिड फायर राउंड के दौरान करन से सवाल किया कि वो निक जोनास को क्या सलाह देना चाहेंगे। शाहिद ने इस सवाल का जवाब देने में ज़रा भी देर नहीं की और तपाक से निक को एडवाइस दे डाली। शाहिद ने कहा कि कभी पीछे मत हटना, तुम असली देसी गर्ल के साथ हो। आपको बता दें कि 1,2 दिसंबर, 2018 को ही प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनास के साथ शादी की है।जल्द टेलीकास्ट होगा पूरा एपिसोडहालांकि शो का पूरा एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। केवल प्रोमो रिलीज़ किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इस प्रोमो में दोनों भाइयों की ट्यूनिंग भी खूब दिख रही है। इस एपिसोड का दर्शकों को काफी इंतज़ार भी है क्योंकि हो सकता है ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के रिश्ते को लेकर भी कोई खुलासा इस एपिसोड में हो जाए।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2M15fgw
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment