Union Budget 2019 Date India : 31 जनवरी, 2019 को मोदी सरकार के बजट सत्र के शुभारंभ के बाद अब 1 फरवरी, 2019 को सरकार यूनियन बजट 2019 (Union Budget 2019) पेश करेंगी। खास बात ये है कि इस बार ये अंतरिम बजट पीयूष गोयल (Piyush Goyal) पेश करने जा रहे हैं। यूं तो हर साल वित्त मंत्री अरूण जेटली बजट पेश करते हैं लेकिन इस बार उनकी तबीयत खराब होने के चलते उनका कार्यभार पीयूष गोयल को थोड़े समय के लिए सौंपा गया है लिहाज़ा पीयूष गोयल इस बार अंतरिम बजट पेश करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये आखिरी बजट है इसलिए से अंतरिम बजट (Interim Budget) कहा जा रहा है। 31 जनवरी, 2019 से शुरू होकर ये बजट सत्र 13 फरवरी, 2019 तक चलेगा। इस दौरान प्रश्नकाल 5 दिन यानि 4 फरवरी से 8 फरवरी, 2019 तक चलेगा। जबकि 8 फरवरी, 2019 को निजी सदस्यों के बिल चर्चा के लिए उठाए जाएंगे।कब पेश होगाबजट 2019 ( Budget 2019)?1 फरवरी यानि शुक्रवार को यूनियन बजट 2019 लोकसभा में ठीक सुबह 11 बजे पेश होगा। इस बार थोड़े समय के लिए वित्त मंत्री का भार संभाल रहे पीयूष गोयल ये बजट पेश करने जा रहे हैं। लोकसभा में बजट बिना चर्चा के ही पारित किया जाता है।कैसे पेश होगा बजट 2019 ( Budget 2019 )आम बजट 2019 पेश करने के लिए सबसे पहले संसद में डॉक्यूमेंट्स लाए जाएंगे।जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी (Narender Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होती है जिसमें बजट से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाते हैं। जिसके बाद सबसे पहले लोकसभा में ठीक 11 बजे वित्त मंत्री बजट पेश करते हैं। अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते पीयूष गोयल को इस बार वित्त मंत्रालय का कार्यवाहक प्रभार दिया है लिहाज़ा बजट 2019 गोयल ही पेश करेंगे।अंतरिम बजटक्या है?मौजूदा केंद्र सरकार का कार्यकाल अंतिम दौर में चल रहा है। लिहाज़ा, सरकार वित्त वर्ष यानि अप्रैल से मार्च के पहले चार महीनों यानि अप्रैल, मई, जून और जुलाई के लिए बजट पेश करेगी। हर चुनावी साल में केवल शुरूआती वित्तीय चार महीनों का बजट पेश होता है और इसीलिए इसे अंतरिम बजट कहा जाता है। अंतरिम बजट आम बजट से अलग होता है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FZiFcS
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment