Thursday, January 31, 2019

Jind By Election Result 2019 LIVE/हरियाणा के जींद उपचुनाव में मतगणना के 7th राउंड के बाद BJP 9408 वोट से आगे, JJP को 19403 और कांग्रेस को 11647 कुल वोट मिले

हरियाणा. LIVE Haryana Jind assembly By Election Result 2019/ हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव (Jind assembly By Election Result) का आज नतीजा आने वाला है। इसके लिए सोमवार को मतदान हुआ था। पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।पहले राउंड की गिनती में जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला 834 वोट से आगे हैं। जजपा के दिग्विजय को 3639, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 2835, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 2169 और विनोद आश्री को 705 वोट मिले। सोमवार को 174 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 72 हज़ार 775 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 2014 में हुए जींद विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा जीते थे लेकिन 25 अगस्त, 2018 को उनका निधन हो गया जिसके कारण ही जींद सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। वैसे तो इस चुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन गौर से देखा जाए तो मुकाबला 4 प्रत्याशियों के बीच ही है। कांग्रेस ने यहां से अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala of the Congress) को उतारकर मुकाबला और रोचक बना दिया है। वैसे वो कैथल से भी विधायक हैं। भाजपा ने यहां से कृष्ण मिड्ढा (Krishan Middha) को प्रत्याशी बनाया है। उनके पिता हरिचंद मिड्ढा यहां से विधायक थे। इनेलो ने उमेद सिंह रेढू (Umed Singh Redhu) पर दांव खेला जिनकी ग्रामीण इलाकों में पैठ मानी जाती है। वहीं, इनेलो से अलग होकर बने जेजेपी ने दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala) को मैदान में उतारा है। Dainikbhaskar.com आपको रूझानों और परिणाम पर LIVE UPDATES ON JIND BY ASSEMBLY ELECTION 2019 दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2WsQZlr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...