सिडनी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच कल यानी गुरुवार 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (fourth Domain Test in Sydney) पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने 13 प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। खास बात ये है कि इसमें अनफिट चल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (spinner Ravichandran Ashwin) का नाम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, बुधवार को अश्विन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए। इसके दो घंटे बाद ही एक क्रिकेट वेबसाइट ने खबर दी अश्विन का एक और फिटनेस टेस्ट मैच से पहले होगा। अगर इसमें वो पास हो जाते हैं तो सिडनी की टेस्ट टीम में वो 11 में शामिल होंगे। इसलिए, उनको 13 प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। सवाल ये भी है कि अगर अश्विन नहीं खेलते तो क्या जडेजा टीम में बने रहेंगे या फिर कुलदीप यादव या उमेश यादव में से किसी एक को शामिल किया जाएगा। रोहित शर्मा भी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह निचले क्रम में केएल. राहुल को फिर मौका दिया जा सकता है।ऑस्ट्रेलिया की भी नजरेंऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अब तक अपनी प्लेइंग 11 घोषित नहीं की है। कप्तान टिम पैन के एक बयान से समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया का टीम मैनेजमेंट टीम इंडिया के सिलेक्शन पर नजर बनाए हुए है। पैन ने कहा- अश्विन का अनफिट होना हमारे लिए तो अच्छी खबर है। लेकिन, कुलदीप और जडेजा क्यों खतरनाक हैं, ये उनका रिकॉर्ड बताता है। जडेजा (Left-arm orthodox spinner Ravindra Jadeja) ने एडिलेड टेस्ट में पांच विकेट लिए थे। संभावना कम है कि अश्विन खेलेंगे लेकिन अगर वो खेले तो ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव काफी बढ़ जाएगा। विहारी की तारीफसिडनी टेस्ट के पहले विराट कोहली ने हनुमा विहारी की तारीफ की। कोहली ने कहा- जिस तरह से हनुमा ने गेंदबाजी की है, वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने सही जगह पर गेंद फेंकी है। वे हमारे लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा- विहारी जब भी गेंद डालने आते हैं तो लगता है कि वे विकेट लेंगे। हम उसे टेस्ट गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। विहारी ने तीन टेस्ट में पांच विकेट लिए हैं।सिडनी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय भारतीय टीमविराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2GRgzNr
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment