Friday, January 4, 2019

INDvsAUS/सिडनी टेस्ट से बाहर होंगे एरोन फिंच और मिशेल मार्श, हैंड्सकॉम्ब को मिलेगी जगह

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट से पहले दोनों टीमें बदलाव करने जा रही हैं। टीम इंडिया एक अतिरिक्त स्पिनर खिला सकती है। वो टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। लेकिन, मुश्किलें ऑस्ट्रेलिया के सामने ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि कंगारू इस टेस्ट में दो बड़े बदलाव करने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, तीनों टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे टी20 के कप्तान और ओपनर एरोन फिंच (Aaron Finch) इस टेस्ट से बाहर होंगे। उनकी जगह मार्नस लेबुचेग्ने को लाया जा रहा है। दूसरी तरफ, मिशेल मार्श की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को जगह मिलना तय माना जा रहा है।ये दो बदलाव क्यों?एरोन फिंच पिछले तीनों टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। बुमराह और शमी उन्हें लगातार परेशान करते रहे। अब यह आखिरी मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में हार से बच सकती है। इसलिए फिंच की जगह क्वींसलैंड के बल्लेबाज मार्नस को मौका दिया जा रहा है। मार्नस के साथ खास बात ये है कि वो बढ़िया लेग स्पिन गेंदबाज भी हैं। यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे। दूसरी तरफ, मिशेल मार्श को मेलबर्न टेस्ट में इसलिए शामिल किया गया था ताकि वो बाकी तेज गेंदबाजों का साथ दें और मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी जमकर करें। लेकिन, वो नाकाम रहे। इसलिए, अब फिर हैंड्सकॉम्ब को वापस बुलाया गया है। तीसरे टेस्ट में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हैंड्सकॉम्ब के बारे में कहा जाता है कि वो स्पिन के खिलाफ तकनीकि रूप से बेहतर बल्लेबाज हैं। बता दें कि सिडनी के विकेट में स्पिनर्स को मदद मिलती रही है।क्या बोले टिम पैनऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पैन ने कहा- हैंड्सकॉम्ब स्पिन के खिलाफ बहुत शानदार बैट्समैन हैं। उन्होंने पहले भी ये साबित करके दिखाया है। हम चाहते हैं कि वो सिडनी में अपने देश के लिए कुछ करके दिखाएं। खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित नहीं की है। कहा जा रहा है कि चीफ सिलेक्टर ग्रेग चैपल कप्तान पैन के साथ बातचीत करेंगे और इसके बाद ही टीम अनाउंस की जाएगी। बुधवार को फिंच और मार्श ने अपना नेट्स सेशन जल्द खत्म कर दिया। इसके बाद ज्यादा वक्त पैन ने बिताया। टीम इंडिया ने जो 13 प्लेयर घोषित किए हैं, उनमें 3 तो स्पिनर हैं।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2EYHWTO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...