Sapna Chaudhary Dance New Year Song/नए साल का मौका हो और जश्न ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। और कोई भी जश्न बिना गाने बजाने के बिल्कुल अधूर है। अगर आप भी सर्च कर रहे हैं ऐसे गाने जो आपको करदे थिरकने पर मजबूर तो सपना चौधरी(Sapna Chaudhary) का नाम सबसे ऊपर आता है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने ना केवल दिलों में आग लगाते हैं बल्कि डांस ना जानने वालों को भी थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। जी हां...ऐसा ही है सपना चौधरी का जादू। यही कारण है कि साल भर सपना चौधरी के गानों की धूम रही। शादी हो या जश्न का कोई दूसरा मौका। हरियाणा हो हरियाणा से बाहर। हर जगह सपना चौधरी के गाने डीजे पर खूब धूम मचाते रहे हैं। बिग बॉस 11 में आने के बाद से सपना चौधरी ने अलग मुकाम हासिल कर लिया है। अब वो केवल हरियाणा तक ही सीमित नहीं रही हैं। नए साल के मौके पर अगर आप अपने सॉन्ग ट्रैक में शामिल करेंगे सपना चौधरी के गाने तो फिर आपकी न्यू ईयर पार्टी में चार चांद ज़रूर लगेंगे। आइए आपको बताते हैं सपना चौधरी के टॉप 5 गाने जो आपको नाचने और झूमने पर मजबूर कर देंगे।1. अगर सपना चौधरी के गानों की बात हो रही है तो सबसे पहले नंबर आता है ‘तेरी आख्या का यो काजल’ गाने का। इस हरियाणवी गाने(Haryanvi Song) ने खूब धूम मचाई है। जब-जब ये गाना बजता है हर कोई झूमने को मजबूर हो जाता है। आइए डालिए इस गाने पर एक नज़र।2. ‘चेतक’ सपना चौधरी का ये हरियाणवी गाना(Haryanvi Song) इसी साल रिलीज़ हुआ और रिलीज़ होते ही सपना चौधरी(Sapna Chaudhary) के इस हरियाणवी गाने ने धूम मचा दी।3. ‘लाड पिया के’ नए साल(NewYear) के जश्न में अगर इस गाने को शामिल करेंगे तो कुछ अलग ही माहौल नज़र आएगा। सपना चौधरी का ये गाना पहले ही काफी सुर्खियां बंटोर चुका है और अभी भी टॉप ट्रैक लिस्ट में शामिल है।4 हरियाणवी गाना(Haryanvi Song) 'तू चीज़ लाजवाब' भी सपना चौधरी के खास गानों में से एक है जो हर पार्टी की शान माना जाता है। इ न्यू ईयर सेलिब्रेशन(New Year Celebration) में ये गाना भी शामिल किया जा सकता है।5. इंग्लिश मीडियम सपना चौधरी(Sapna Chaudhary) का ये गाना भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। न्यू ईयर सॉन्ग ट्रैक में इसे भी ज़रूर शामिल करें।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Strf6d
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment