Friday, January 4, 2019

IndvsAus Live Scores 4th Test: भारत ने पहली पारी में बनाए 622 रन, जानें लाइव स्कोर

सिडनी.IndvsAus Live Scores 4th Test/ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला (India vs Australia) जा रहा है। दूसरे दिन (test 4 day 2 India vs Australia test day 2) भारत ने 7 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। मार्क्स हैरिस 19 और उस्मान ख्वाजा पांच रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की। यह उसका ऑस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का ऑस्ट्रेलिया में हाइस्ट स्कोर सात विकेट पर 705 रन है, जो उसने जनवरी 2004 को सिडनी में बनाया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में तीसरी बार 600 से ज्यादा का स्कोर किया है। उसने जनवरी 1986 में सिडनी में ही चार विकेट पर 600 रन बनाकर पारी घोषित की थी। ऋषभ पंत ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। उनका ऑस्ट्रेलिया में यह पहला टेस्ट शतक है। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया और विदेश में अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। उनके बाद रविंद्र जडेजा भी विदेश में अपना पहला शतक नहीं बना पाए। वे 81 रन बनाकर आउट हुए। भारत के आज तीन विकेट गिरे। तीनों बल्लेबाज को नाथन लियोन ने पवेलियन भेजा। इस मैच की live streaming on Sony liv पर देख सकते हैं। इसके अलावा DainikBhaskar.com आपको इस मैच के तमाम लाइव अपडेट्स दे रहा है।Chitt ke Ishwar, another name for Lord Shiva - Cheteshwar Pujara.Destroyed Australia’s chances in the series, most number of balls batted by an Indian in a series against Australia. Outstanding 193, memorable knock pic.twitter.com/jEcTWhs7kQ— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 4, 2019

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Sy7B91
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...