Wednesday, January 23, 2019

LIVE IND vs NZ: धवन का अर्द्धशतक, कोहली के साथ संभाली पारी- 158 रन के लक्ष्य के काफी करीब टीम इंडिया

नेपियर. India vs New Zealand ODI Series 2019/भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला वनडे नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले वनडे में (IND vs NZ ODI Match) पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी का आलम यह रहा कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 38 ओवर में ही पवैलियन लौट गई। अब टीम इंडिया को पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 158 रन बनाने हैं। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, शमी ने 3 जबकि चहल ने 2 विकेट लिए। एक विकेट केदार जाधव के खाते में गया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियम्सन ने 64 रन बनाए।पहले मैच के लिए टीम इंडिया में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कामयाब दौरे के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम के हौसले बुलंद हैं तो न्यूजीलैंड भी दमदार नजर आती है। उसने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वैसे भी केन विलियम्सन (Kane Williamson) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करती आई है।Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के लाइव अपडेट्स दे रहा है।ये हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अम्बाति रायडू, केदार जाधव, एमएस. धोनी, कुलदीप यादव, चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और विजय शंकर।और ये हो सकती New Zealand Playing XIकेन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गप्टिल, डग ब्रेसवेल, कोलिन डी-ग्रेंडहोमी, लोकी फर्ग्युसन, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, मिशेल सेंटनर और टिम साउदी।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2AYqUBL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...