नई दिल्ली. Tata Harrier launch/भारत में बिकने वाले कार ब्रांड्स में एक नाम बहुत खास है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Tata की। अब यह ग्रुप अपनी नई SUV लॉन्च कर रहा है और कार के शौकीनों को इसका अर्से से इंतजार है। हम बात कर रहे हैं Tata Harrier की। टाटा की यह SUV Tata Harrier आज ही लॉन्च होने जा रही है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन डिफरेंट मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाड़ी और इसके फीचर्स को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अभी टाटा हैरियर का सिर्फ डीजल वर्जन (Tata Harrier diesel version) लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस गाड़ी की खास तौर पर चर्चा क्यों हो रही है।Tata Harrier में क्या हो सकता है खास?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल Tata Harrier को सिर्फ डीजल वर्जन यानी डीजल इंजिन के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स होगा। यह कार कंपनी के शोरूम्स पर उपलब्ध होगी। हैरियर को टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी (Tata’s flagship SUV Harrier) कहा जा रहा है। फिलहाल, इसमें फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी नहीं होगा। इसके चार मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट लगाई है। Tata Harrier का ऑटोमैटिक वर्जन भी इसी साल?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस साल के मध्य में Tata Harrier का पेट्रोल इंजिन के साथ ऑटोमैटिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल, Harrier में ईको, सिटी और स्पोर्ट नाम से तीन ड्राइविंग रिस्पॉन्स मोड दिए जा सकते हैं। इस कार में डैशबोर्ड के बीचोंबीच 8.8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें आपको नेवीगेशन फेसेलिटी भी मिलेगी। कहा जा रहा है कि इसके टॉप वेरिएंट यानी Harrier XZ में 9 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और सब-बूफर भी दिए जा रहे हैं। सेफ्टी फीचर भी शानदारTata SUV Harrier में कूल्ड स्टोरेज कम्पार्टमेंट फीचर दिया जा रहा है। क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैम्प, पुश बटन स्टार्ट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे ऑप्शन भी इसमें मौजूद होंगे। Harrier में कुल 6 एयरबैग्स हैं और ये सेफ्टी के लिहाज से काफी अहम फीचर है। इसके अलावा हिल होल्ड कंट्रोल जैसा यूनीक कंट्रोल फीचर भी मौजूद है।Tata Harrier की कीमत कितनी?इस बारे में कंपनी ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन, माना जा रहा है कि इसकी कीमत 13 से 18 लाख के बीच होगी।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2U6GZMI
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment