Sunday, January 13, 2019

कुंभ मेले में खोए...तो घबराएं नहींं...बिछड़ों को मिलाएगा Lost and Found Centre, मोबाइल एप का भी मिलेगा फायदा

Kumbh Mela 2019: 15 जनवरी, 2019 से प्रयागराज (Prayagraj) में कुंभ (Kumbh) का मेला लगने जा रहा है। इस कुंभ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहला शाही स्नान भी मकर संक्रांति से एक दिन बाद 15 जनवरी को ही है। जिसके लिए करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। अखाड़ों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। इस वक्त प्रयागराज में मानो टेंटों का एक अलग ही शहर बन गया है जिसकी रौनक देखते ही बन रही है। इस कुंभ में पहुंचने के लिए जहां श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं तो वही शासन-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वही कुंभ को लेकर हमेशा ये धारणा रही है कि इस मेले में लोग बिछड़ जाते हैं। खैर, ये तो काफी पुरानी बात है लेकिन भीड़ में अक्सर ऐसा होता है कि लोग एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं। प्रयागराज कुंभ में भी भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान है लिहाज़ा आप पूरी सावधानी बरते लेकिन अगर फिर भी आपके मन में ऐसा कोई डर है तो घबराएं नहीं क्योंकि प्रशासन ने ऐसी स्थिति ले निपटने के लिए भी पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल प्रयागराज कुंभ में Lost and Found सेंटर बनाया गया है जो आपकी पूरी मदद करेगा। सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि इस तरह के पूरे 15 सेंटर स्थापित किए गए हैं जो आपके अपनों को ढूंढने में पूरी मदद करेंगे। इसके लिए मोबाइल एप भी विकसित की गई है जिससे और भी आसानी होगी।Prayagraj: Visuals of a 'Lost and Found' centre set up at #KumbhMela2019. 15 such centres have been installed. A mobile application has also been developed. pic.twitter.com/M1NhdzGN2U— ANI UP (@ANINewsUP) January 12, 2019आपको बता दें कुंभ मेले का पहला शाही स्नान 15 जनवरी, 2019 को ही है जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे वही इस बार का कुंभ ज्योतिष के नज़रिए से भी काफी खास है क्योकि इस बार कुंभ पर ‘महोदय योग’ बनने जा रहा है जो बेहद ही दुर्लभ संंयोग है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2VM8Fs1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...