Saturday, January 5, 2019

Solar Eclipse 2019/ 6 जनवरी को पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब से कब तक होगा ग्रहण और कब लगेगा सूतक

Solar Eclipse 6 jan: साल 2019 में कुल 5 ग्रहण(Eclipse) होंगे जिनमें से पहला ग्रहण(Eclipse) नए साल(New Year) के पहले हफ्ते मे ही पड़ने जा रहा है। ये ग्रहण 6 जनवरी, 2019 को होगा जो जिसे आंशिक सूर्यग्रहण(Partial Solar Eclipse) कहा जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण अमावस्या(New Moon) के दिन पड़ने जा रहा है। वो भी शनिचरी अमावस्या(Sanichari Amavasya) पर जिससे इसका धार्मिक महत्व और भी काफी बढ़ गया है। साल का पहला हफ्ता, पहला शनिवार और पहली अमावस्या पर ही ग्रहण कई संकेत दे रहा है..लिहाज़ा लोगों में इस ग्रहण को लेकर जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। ग्रहण को लेकर कई चीजें कही जा रही है। क्या करें और क्या ना करें ...इन बातों का खूब ध्यान रखा जा रहा है। भारतीय समयानुसार ये ग्रहण सुबह 5.04 बजे से शुरू होगा और 9.18 तक चलेगा। यानि ये ग्रहण तकरीबन साढे 9 घंटे तक रहेगा। वहीं किसी भी ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लिहाज़ा सूतक काल 5 जनवरी की शाम 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा।ये आंशिक सूर्य ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखेगा। जापान(Japan), कोरिया(Korea), मंगोलिया(Mangolia), ताइवान(Taiwan), रूस(Russia) में लोग इसे देख सकेंगे। इसके अलावा भी दुनिया के कुछ हिस्सों में ये ग्रहण नज़र आएंगे।शनि अमावस्या पर ग्रहण का खास महत्वखास बात ये है कि सूर्यग्रहण पौष महीने की अमावस्या पर होगा। शनि अमावस्या 5 जनवरी सुबह 4:58 बजे से शुरू होकर 6 जनवरी को सुबह 6:58 बजे यानि तकरीबन 7 बजे तक चलेगी। लिहाज़ा ग्रहण शनिचरी अमावस्या में ही शुरू हो जाएगा।क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहणजब चन्द्रमा(Moon), पृथ्वी(Earth) और सूर्य(Sun) के बीच से होकर गुजरता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य का कुछ हिस्सा ही नज़र आता है तो उसे आंशिक सूर्य ग्रहण(Partial Solar Eclipse) कहा जाता है। जब इस तरग की खगोलीय घटना होती है तो पृथ्वी पर इसका कुछ ना कुछ अससर ज़रूर दिखाई देता है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2CNZoYS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...