पानीपत. HTET:हरियाणा में आज यानी शनिवार और कल यानी रविवार को हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Haryana Teacher Eligibility Test or HTET ) आयोजित किए जा रहे हैं। HTET के लिए बोर्ड ने तमाम तैयारियां और सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इसके लिए जैमर्स, आधार बेस्ड बायोमैट्रिक, सीसीटीवी ऑनलाइन सर्विलांस और वीडियोग्राफी के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कोई कागज या दूसरा कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ ना ले जाएं। सरकारी नौकरी (sarkari naukri) पाने का यह अच्छा अवसर है। परीक्षा के तय वक्त से पहले अपने सेंटर पहुंचें। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व बोर्ड सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि पात्रता परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सिविल प्रशासन पूरी तरह से सजग व सक्रिय है। सरकार एचटेट (HTET) को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करवाने के लिए गंभीर है।कुल कितने अभ्यर्थीलेवल वन, टू व थ्री की होने वाली परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 1224 परीक्षा केंद्रों पर 3,76,335 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 2,62,602 महिला अभ्यर्थी तथा 1,13,728 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए बोर्ड ने विभिन्न उड़नदस्तों का गठन किया है। इसके अतिरिक्त 470 केंद्र अधीक्षक, 6110 पर्यवेक्षक एवं 928 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय सुबह 07:50 से 09:00 तथा सांयकालीन सत्र में 12:50 से 02:00 बजे तक का होगा, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2sbU5N2
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment