Saturday, January 5, 2019

Airtel,Vodafone Idea, Jio के अच्छे प्लान और ऑफर्स, जानिए किस प्लान में मिल रहा है कितना डेटा और फ्री कॉलिंग, एयरटेल, वोडा में मिलेगा Netflixऔर Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन

अगर आप यूज़ करते हैं एयरटेल(Airtel), वोडाफोन आइडिया(Vodafone Idea) और जियो(Reliance Jio) की पोस्टपेड(Postpaid) सेवाएं तो ये ख़बर आपके लिए काफी अहम है। क्योंकि ये कंपनियां इन दिनों पोस्टेपेड प्लान(Postpaid Plan) में भारी भरकम ऑफर दे रही हैं। जी हां...फायदे भी ऐसे की यकीन करना मुश्किल हो। ग्राहकों को अपनी ओर खींचने और अपनी सेल बढ़ाने के लिए नए साल के मौके पर एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो तरह-तरह के ऑफर लेकर आया है। ना सिर्फ एक्स्ट्रा टॉक टाइम(Talktime) का नेट डाटा(Net Data बल्कि अमेजॉन(Amazon) और नेटफलिक्स(Netflix) का सब्सक्रिप्शन(Subscription) तक इन ऑफर में फ्री मिल रहा है। यकीन नहीं आ रहा ना...लेकिन ये सच है जनाब..500 रूपए तक के पोस्टेपेड प्लान में तीनों ही कंपनियां अलग अलग ऑफर दे रही है। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी कंपनी अपने कस्टमर को क्या सौगात दे रही है...ताकि आपको अपना प्लान चुनने में आसानी रहे।एयरटेल(Airtel) 499रु का पोस्टपेड प्लानये प्लान आपको दे रहा है अनलिमिटिड कॉलिंग, 75 जीबी 3 जी / 4 जी डेटा, तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन और एक साल तक अमेज़ॉन प्राइम वीडियो फ्री। इसके अलावा एयरटेल टीवी भी इस प्लान में शामिल है। लेकिन जो सबसे खास बात है वो ये कि इस प्लान के साथ ग्राहकों को हैंडसेट की सुरक्षा भी दी जा रही है।वोडाफोन(Vodafone) 399रु का पोस्टपेड प्लानइस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 40 जीबी डेटा तो मिलेगा ही साथ ही ये प्लान आपको देगा वोडाफोन प्ले के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ एक साल के लिए अमेज़न प्राइम की सदस्यता फ्री। इतना ही नही ये प्लान आपको सबसे कम बिल की गारंटी भी देता है।वोडाफोन 499 रु का पोस्टपेड प्लानवोडाफोन का ये प्लान एयरटेल के 499 रु के पोस्टपेड प्लान को सीधा टक्कर दे रहा है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 75 जीबी डेटा के साथ साथ वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा ही साथ ही आपको अमेज़ॉन प्राइम की एक साल तक फ्री सदस्यता भी मिलेगी। खास बात ये है कि ये पोस्टपेड प्लान रुपये के कूपन भी दे रहा है।रिलायंस जियो(Reliance Jio) 199रु का पोस्टपेड प्लानइस प्लान में ग्राहक को असीमित कॉलिंग और हर महीने 25 जीबी डेटा तो मिलता ही है। वही अगर एक महीना पूरा होने से पहले आपका डेटा खत्म हो जाता है तो 20 रूपए प्रति जीबी की दर से डाटा उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए अलावा इसमें हर रोज़ Jio ऐप्स और 100 एसएमएस का लाभ भी ग्राहक को मिलेगा।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2GUxbnt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...