Saturday, January 5, 2019

UPPSC APO Recruitment: 17 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया, जानिए ऑनलाइन आवेदन की कब है अंतिम तारीख

UPPSC APO Recruitment 2018/ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए लिए विज्ञापन जारी किया है। कुल 17 पदों पर भर्ती की जानी है। यहां खास बात ये है कि आरक्षण सिर्फ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ही निवासी होंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के आवेदकों को अन-रिजर्व्ड यानी अनारक्षित श्रेणी में गिना जाएगा। जो लोग इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। ध्यान रखिए कि आवेदन की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2019 है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी हम यहां आपको दे रहे हैं।क्या है योग्यता?कुल 17 पद हैं। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से लॉ यानी कानून में बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। प्रादेशिक सेना या एनसीसी में बी प्रमाण पत्र रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2018 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के नियमानुसार मिलेगा। जहां तक चयन प्रक्रिया का सवाल है तो यह तीन चरणों में होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और इसमें कामयाब अभ्यर्थियों को साक्षात्कार यानी इंटरव्यू से गुजरना होगा।आवेदन शुल्कजनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। इसके अलावा 25 रुपए ऑनलाइन प्रॉसेसिंग फीस है। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 40 रुपए है। जबकि 25 रुपए ऑनलाइन प्रॉसेसिंग फीस देय होगी। दिव्यांगों के लिए यह फीस कुल 25 रुपए है।कैसे करें आवेदनसबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर लॉगिन करें। यहां आपको Online Application for Advt. No. [ A-5/E-1/2018 , 28/12/2018 ] 'for Assistant Prosecution Officer Examination - 2018 का लिंक मिलेगा। इसके नीचे देखेंगे तो ‘here to apply’ का ऑप्शन मिलेगा। अब यहां क्लिक कीजिए। एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहीं से आवेदन प्रक्रिया आरंभ होगी। व्यू एडवर्टाइजमेंट लिंक पर सबसे पहले तमाम बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर जाएं। तमाम जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भी दर्ज करें। यहीं आपको ग्रीन बटन मिलेगा। इसे दबाएं। यहां आपको दो काम और करने हैं। अपना पासपोर्ट साइज और सिग्नेचर स्कैन भी करने हैं। ये कॉपियां अपलोड करनी हैं। ध्यान रखें सिग्नेचर ब्लैक इंक यानी काली स्याही से होने चाहिए। एक बार फिर पूरे फॉर्म की जांच करें और फिर संतुष्ट होने पर इसे अपलोड कर दें।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2LSqzoe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...