The Accidental Prime Minister Movie Review/ अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज़ हो गई है। ज़ाहिर है फिल्म रिलीज़ होने के बाद आप द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मूवी रिव्यू ज़रूर जानना चाहेंगे। ये फिल्म अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही विवादों में घिरी है। क्योंकि कहा जा रहा है कि ये फिल्म राजनीतिक पर्दे के पीछे की सच्चाई को बयां करती है। चूंकि फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गांधी परिवार के बीच कैसे रिश्ते थे इस पर आधारित है ऐसे में ये फिल्म काफी सुर्खियों में शुरू से ही है। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। ये फिल्म सच्चे तथ्यों को लोगों के सामने ला सकती है और यही कारण है कि फिल्म को लेकर थोड़ा विवाद भी देखने को मिला हालांकि सभी विवादों को दरकिनार कर ये फिल्म रिलीज़ हो गई है। आइए जानते हैं द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मूवी रिव्यू और किन कारणों के चलते आप ये फिल्म देखें।मूवी रिव्यू -द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मूवी रिव्यू की बात करें तो सबसे पहले बात होगी अभिनय की जिसे हर किरदार ने बखूबी निभाया है। फिर चाहे मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर हों या फिर सोनिया गांधी के रोल में सुजैन बर्नर्ट। हर कलाकार ने असल किरदार को हुबहू कॉपी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अनुपम खेर में मनमोहन सिंह के किरदार में खूब जचे हैं। अब बात फिल्म की स्टोरी लाइन की करें...तो ये फिल्म उन लोगों के लिए खास तोहफा है जो राजनीति में खास दिलचस्पी रखते हैं। राजनीति से दूरी रखने वाले लोगों के लिए ये फिल्म समझ से बाहर होगी। वही इस फिल्म की जान हैं अक्षय खन्ना। संजय बारू के किरदार में अक्षय खन्ना ने मानो जान फूंक दी हो। जिस तरह से वो पूरी स्टोरी बताते हैं उससे फिल्म को एक नया कलेेवर मिला है। कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक है। आइए बताते हैं फिल्म देखने की तीन बड़ी वजह1.कौन है हीरो..कौन है विलन ?द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर से साफ है कि ये फिल्म न्यूक्लियर डील को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और गांधी परिवार के बीच जो विवाद थे। उसी पर आधारित है...लिहाज़ा इससे साफ है कि ये फिल्म पर्दे के पीछे के कई राज़ उजागर करेगी। इस फिल्म से साफ हो जाएगा कि हीरो कौन है और विलेन कौन?2.पर्दे पर दिखेगी रीयल लाइफ किरदारों की झलकराजनीति के दिग्गजों को बड़े पर्दे पर कैसे दर्शाया जाएगा इसको लेकर उत्सुकता है और ये सबसे अहम कारण है कि फिल्म देखने का। मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी उस दौर के बड़े राजनीतिक चेहरों को सिल्वर स्क्रीन पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं। ये फिल्म की ओर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है।3.किताब पर कितनी आधारित है फिल्म?द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की लिखी किताब पर आधारित फिल्म है। काफी लोगों ने ये किताब पढ़ी है ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प है कि ये फिल्म किताब पर कितनी आधारित है और इसमें क्या कुछ अलग से जोड़ा गया है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2M1rUt3
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment