Friday, January 11, 2019

Uri Movie Review: देशभक्ति से लबरेज़ फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी रिव्यू, विक्की कौशल के अभिनय की हो रही है तारीफ

Uri The Surgical Strike Movie Review/जम्मू कश्मीर के उरी में मौजूद आर्मी कैंप पर हुए हमले को शायद ही कोई भूला होगा। आतंकियो ने सुबह तड़के अटैक किया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद इस हमले का बदला लेने के लिए हुई थी सितंबर, 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक। भारतीय जवानों ने एलओसी में घुसकर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। उसी सच्ची घटना पर आधारित उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म आज रिलीज़ हो गई है। जिसमें विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। वही फिल्म में यामी गौतम भी हैं साथ ही कई अन्य कलाकारों ने भी अहम रोल अदा किया है। आपको बता दें कि जब-जब देशभक्ति या फौजियों पर फिल्म बनी है उसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और खूब सराहा भी है। चाहे बॉर्डर, एलओसी, परमाणु हो या फिर गाज़ी अटैक। हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला है। अब एक और नई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज़ हो चुकी है। जिसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले मूवी रिव्यू तो आप ज़रूर जानना चाहेगे। इसीलिए दर्शकों के लिए खास हम लाए हैं उरी का मूवी रिव्यू।कहानी - उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी रिव्यू जानना चाहते हैं तो पहले कहानी पर नज़र डालते हैं। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म की पूरी कहानी जांबाज फौजी विहान शेरगिल (विक्की कौशल) के आजू बाजू ही घूमती है। उरी में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए एलओसी जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की पूरी प्लानिंग विहान को ही सौंपी जाती है साथ ही विहान ही इस ऑपरेशन को लीड करता है। फिल्म में सस्पेंस जैसा तो कुछ नहीं है क्योंकि इस रीयल इंसीडेंट के क्लाइमेक्स से हम सब वाकिफ है। लेकिन फिल्म के आखिर में एक सरप्राइज़ भी है जो देशभक्ति की फिल्मों के दीवानों के लिए ट्रीट साबित होगी।मूवी रिव्यू-उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी रिव्यू की बात करें तो ये एक देशभक्ति फिल्म है लिहाज़ा इसके साउंड इफेक्ट से लेकर डायलॉग तक सब कुछ दमदार है। जो आप के भीतर माातृ भूमि के प्रति आपके फर्ज और एक अलग जज्बे को भर देगा। फिल्म का पहला हाफ उरी हमले सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति को तैयार करने पर है तो वही सेकेंड हाफ एक्शन से भरपूर है। फिल्म के एक्शन सीन भी कमाल के हैं और विक्की कौशन ने इस किरदार को बखूब निभाया है। एक फौजी में रोल मे वो खूब जच रहे हैं। लिहाज़ा एक्शन के शौकीनों के लिए ये फिल्म खास है। फिल्म में यामी गौतम भी हैं जिनकी एक्टिंग की भी काफी चर्चा में है। फिल्म में उनके काम की सराहना हो रही है। फिल्म के गाने भी जोश भरते हैं। लिहाज़ा ये फिल्म ज़रूर देखी जा सकती है। रिलीज़ के बाद मूवी रिव्यू काफी पॉजीटिव नज़र आ रहे हैं जिससे इस फिल्म के अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FnZSH1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...