Friday, January 11, 2019

Uri The Surgical Strike Movie Box Office Collection/ जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल

Uri The Surgical Strike Movie Box Office Collection:आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज़ हो चुकी है। जो भी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे सभी में देशभक्ति का जज्बा साफ दिखा। यानि फिल्म जिस उद्देश्य के लिए बनाई गई होगी वो पूरा होता नज़र आ रहा है। किसी भी देशभक्ति की फिल्म से यही उम्मीद होती है कि वो अंत में एक गहरी छाप छोड़ जाए। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक उसी कसौटी पर खरी उतरती है लिहाज़ा अब इंतज़ार है उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। उम्मीद है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहेगा इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन 3-4 करोड़ कमा सकती है। पहले ही दिन फिल्म 3-4 करोड़ तक खाते में जमा कर सकती है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल (Vicky Kaushal), परेश रावल (Paresh Rawal), यामी गौतम (Yami Gautam) अहम किरदार में हैं तो वही मोहित रैना समेत कई बाकी कलाकारों ने भी दमदार अभिनय की झलक दिखाई है। जिससे साफ है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) काफी अच्छा रहेगा। फिल्न देखने से पहले देखें फिल्म का ये ट्रेलरद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर से है मुकाबलाउरी द सर्जिकल स्ट्राइक बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कलेक्शन करेगी इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन ये राह इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि उरी का मुकाबला द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister) के साथ है। ये फिल्म भी काफी दिलचस्प है और राजनीति को समझने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। हालांकि इसके बावजूद भी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रह सकता है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2HjsmEz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...