नई दिल्ली. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही प्रियंका गांधी काफी एक्शन में नजर आ रही हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है और हर बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका रही है शायद ये किसी को बताने की जरूरत नहीं। सीटों के खेल में सबसे बड़ी भूमिका निभाता रहा है यूपी। यही कारण है कि हर दल ने यूपी पर ही अपनी निगाहें टिका रखी हैं। लोकसभा चुनाव में यूपी की भूमिका का अंदाजा इसी बात से हो जाता है कि महासचिव बनने के बाद अपने राजनीतिक सफर को शुरू करने के लिए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की धरती को ही चुना है। प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए 11 फरवरी यानी सोमवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक भव्य रोड शो निकाला ।इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के साथ साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नजर आए। इस रोड शो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई जिससे राहुल और प्रियंका दोनों ही काफी गदगद नजर आए। प्रियंका गांधी 4 दिनों के उत्तर प्रदेश आई है जहां पहले दिन उन्होंने रोड शो किया वहीं अगले 3 दिनों तक केवल बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों में लोकसभा सीटों की समीक्षा कर चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इन बैठकों की ज़रिए प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के मन को टटोलेंगी। आइए आपको बताते हैं प्रियंका गांधी के अगले 3 दिनों के कार्यक्रम।खास बात यह है कि 12, 13 और 14 फरवरी यानी तीनों ही दिन प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक12 फरवरी कोमोहनलालगंज,उन्नाव,वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।13 फरवरी कोबाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।14 फरवरी कोप्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए समय निकालेंगी।प्रियंका के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोशखास बात ये है कि प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ही नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता में खासा जोश और उत्साह नज़र आ रहा है। आलम यह है कि पूरे लखनऊ शहर को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के पोस्टरों से पाट दिया गया है।वही खबरें हैं कि इन बैठकों के दौरान प्रियंका गांधी की मदद के लिए लगभग 35 लोगों की टीम बनाई गई है। खैर इनकी मेहनत कितनी रंग लाएगी या नहीं ये आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों से साबित हो पाएगा
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2TKrMkW
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment