नई दिल्ली. वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी को शुरू हो चूका है और अब ये अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। इसके हर दिन का अपना महत्व है। वेलेंटाइन वीक के हर दिन की एक विशेषता ये है कि ये अपने नाम से ही इसके महत्व को उजागर कर देते हैं। मसलन- रोज डे, प्रपोज डे, टेडी डे या फिर प्रॉमिस डे। इसी कड़ी में एक दिन आता है हग डे और ये भी अपने आप में बहुत खास है। प्रॉमिस डे यानी वादों का दिन। जब परस्पर वादों पर यकीन कर लिया जाता है तो फिर ये हग डे आपका इंतजार कर रहा होता है। यही जाहिर करती हुई कुछ हग डे इमेजेस यानी तस्वीरें यहां आपके लिए हैं। इससे उस साथी को हौसला मिलता है कि वो अकेला नहीं है इस मुश्किल वक्त में और ना उसे निराश या हताश होने की जरूरत है। यहां आप हग डे वीडियो में भी इस भाव को महसूस कर सकते हैं। आप ये कहते हैं कि एक साथी है, उसके मजबूत कंधे हैं जो उसका साथ देने, उसका गम गलत करने में उसके साथ हैं। ये एक तरह से वही जादू की झप्पी है जो अपने आप में ये साबित करने के लिए काफी है कि अगर साथ चलने का वादा किया है तो फिर हर खुशी और हर गम बांटने का हौसला भी साथ लेकर आगे बढ़ना जरूरी है।कहते हैं कि हजार शब्दों से ज्यादा असरकारक एक स्नेह आलिंगन होता है। अगर आपका साथी दुखी या गमजदा है और आप उसे अपने स्नेह का संबल देना चाहते हैं तो ये एक हग यानी गले से लगाना उसके लिए ढाढस का काम काम करता है। इसके जरिए आप उसे ये अहसास कराते हैं कि अगर जिंदगी में मुश्किल है, कोई परेशानी उसका इम्तिहान ले रही है... तो आप उसके साथ हैं, जिंदगी के सफर में वो अकेला नहीं है बल्कि आप कंधे से कंधा मिलाकर उसकी मुश्किलों में उसके हमसफर बनने को तैयार हैं। और फिर यहीं से शुरू होता है उसकी मुश्किलों का अंत।क्योंकि अगर ऐसा नहीं होगा, एक कंधे को दूसरे का सहारा नहीं मिलेगा तो फिर रिश्तों का अंजाम भी शायद वो ना हो सके जो आप चाहते हैं। हग डे कोट्स के जरिए भी आप इस संदेश को महसूस कर सकते हैं। बहरहाल, अगर आप अपने साथी से दूर भी हैं और चाहते हैं कि उसे इस मौके पर अपनत्व का अहसास कराएं तो हम आपको यहां कुछ और खास हग डे कोट्स इमेजेस दे रहे हैं। इन्हें आप उस शख्स को भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं जिसका आपके जीवन में सबसे खास महत्व है। गले लगने से ना सिर्फ दूरियां काम होती है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट भी है।हग डे व्हाट्सप्प स्टेटस मैसेज के लिए क्लिक करें
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2I7YYBi
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment