Wednesday, February 13, 2019

Happy Hug Day WhatsApp Messages / हग डे पर अपनों को भेजें ये व्हाट्सएप मैसेज और दें हग डे विश

नई दिल्ली. वेलेंटाइन वीक के इन सात दिनों में एक दिन होता है हग डे। स्नेह और अपनत्व के भाव से किसी को गले लगाना ही इस दिन का भाव है। उसका भावनात्मक लगाव और यकीन दिलाती दिलासा ये बताने के लिए काफी होती है कि आप सक्षम हैं जिंदगी की मुश्किलों से दो-दो हाथ करने के लिए। हग डे वीडियो में भी इस भाव को महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के बीच जब कभी किसी बात पर कभी कोई गलतफहमी हो जाती है तो भी वो गले मिलकर एक दूसरे को इस बात का अहसास कराते हैं कि जो गुजर गई वो कल की बात थी। इसी के साथ गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। हग डे कोट्स में भी इस संदेश को महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में गर्मजोशी लाने के लिए भी इसी तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। यहां हम आपको कुछ वॉट्सएप स्टेटस मैसेज दे रहे हैं जो इस हग डे पर आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। आप हुग डे के अलावा कुछ हग डे पिक्स वॉलपेपर भी शेयर कर सकते है।जीवन में आप कई बार महसूस करते हैं कि आप कुछ परेशान हैं या किसी उलझन से गुजर रहे हैं। यह कठिन समय होता है और इस दौर में आपको किसी ऐसे शख्स की जरूरत महसूस होती है जो आपके कंधे पर हाथ रखकर या गले लगाकर कहे कि निराशा का यह दौर भी हम मिलकर गुजार देंगे। यह अपनत्व यही स्नेहिल भाव आपको मुश्किलों और उलझनों में आशा की किरण नजर आता है और इसी नैया पर सवार होकर वो मुश्किलों का दरिया भी पार कर लिया जाता है। इसे ही जादू की झप्पी भी कहा गया है और ये वाकई जादू की तरह अपना असर दिखाती है। उस शख्स के गले लगकर, उसके कंधों पर सिर रखकर ये अहसास होता है कि जीवन की यह डगर मुश्किल जरूर है लेकिन अगर इस दौर में वो अपना साथी कदम-दर-कदम आपके साथ चल रहा है तो फिर कुछ भी नामुमकिन नहीं लगता।हग डे व्हाट्सप्प स्टेटस हिंदी मेंगिले-शिकवों से कहां जिंदगी रोशन होगी दोस्त, गले लगकर चलो आज जहां जीतने चलें।वो नाराजगी तो गुजरी हुई रात समझ लेते हैं, गले मिलकर सूरज को बता दें कि एक सुबह यहां है।इतनी ही तो गुजारिश है उनसे आज आखिरी बार, गले मिलकर जाना चाहेंगे तो फिर जा नहीं पाएंगे।हग डे व्हाट्सप्प स्टेटस अंग्रेजी मेंA hug is a handshake from the heart.A hug is the shortest distance between friends.A hug is two hearts wrapped in arms.When you love someone, tell them by giving an adorable hug.

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2THjlGN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...